1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तारीख हो गई है पक्की? जानें कैसी है तैयारी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तारीख हो गई है पक्की? जानें कैसी है तैयारी

 Published : Jan 31, 2022 07:02 am IST,  Updated : Jan 31, 2022 07:08 am IST

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है।

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar- India TV Hindi
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर  Image Source : INSTAGRAM/SHIBANI DANDEKAR

Highlights

  • फरहान और शिबानी अप्रैल में शादी कर सकते हैं
  • ये कपल मार्च तक शादी के लिए रजिस्टर कर सकता है

बॉलीवुड में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीता है। अब बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। 

लंबे समय तक रिलेशन में रहे इस कपल की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसी खबरें हैं कि शिबानी और फरहान इस साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं। बीते दिनों रिपोर्ट आई थी कि यह कपल इसी साल 21 फरवरी को मुंबई में शादी रजिस्टर कराएगा और मार्च में शादी दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर अभी हालिया अपडेट में ऐसा बताया जा रहा है ये कपल अप्रैल में ग्रैंड वेडिंग को होस्ट कर सकते हैं।

हालांकि, अभी फरहान और शिबानी की तरफ से इस बारे में किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे को पिछले करीब तीन साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। कपल अधिकतर एक-दूसरे साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं। 

फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'जी ले जारा' के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह इस फिल्म के साथ डायरेक्टर के तौर पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। यह फिल्म 2022 में रिलीज होने को तैयार है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन