1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी के मेट गाला लुक का है शाही कनेक्शन, 136 कैरेट वाले हार की कीमत जानकर रह जाएंगे भौचक्के

ईशा अंबानी के मेट गाला लुक का है शाही कनेक्शन, 136 कैरेट वाले हार की कीमत जानकर रह जाएंगे भौचक्के

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 06, 2025 03:23 pm IST,  Updated : May 06, 2025 03:23 pm IST

मेट गाला 2025 में ईशा अंबानी ने अपने लुक से लोगों को काफी प्रभावित किया है। उनका आउटफिट लोगों को भा गया है। ईशा अंबानी के इस लुक में एक रॉयल कनेक्शन है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

ईशा अंबानी।- India TV Hindi
ईशा अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

हमेशा की तरह मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर सितारों का जलवा देखने को मिला। चकाचौंध और खास पलों की इस मंच पर भरमार देखने को मिली। इस साल भी कई सितारे शानदार लिबास में सजे नजर आए। ईशा अंबानी के शाही लुक से लेकर शाहरुख खान के मेट गाला डेब्यू की चर्चा हो रही है। फैशन की सबसे बड़ी रात के शानदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ईशा अंबानी का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। उनके स्टाइलिश लुक में कई एलिमेंट्स काफी खास रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके रॉयल नेकलेस की है, जिस पर हर किसी की नजर टिक गई है। ईशा अंबानी ने बताया कि ये उनकी मां के खास कलेक्शन में से है। 

ईशा अंबानी का है इस हार से रॉयल कनेक्शन

ईशा अंबानी की शो-स्टॉपिंग एक्सेसरी में ईंट के आकार का विंटेज डायमंड नेकलेस है। इस नेकलेस का सीधा संबंध नवानगर के महाराज से है। यह ऐतिहासिक टुकड़ा अब कार्टियर के कीमती संग्रह का हिस्सा है। फैशन वॉचडॉग डाइट सब्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में बताया कि यह वही नेकलेस है जो 2018 की फिल्म 'ओशन्स 8' में दिखाया गया था। इस नेकलेस की कीमत 150 मिलियन डॉलर है। इसे कार्टियर ने खास तौर पर तैयार किया था। इस नेकलेस को टूइसैंट नेकलेस नाम दिया गया है। राजा नवानगर के मूल नेकलेस का कोई नाम नहीं था। जैक्स कार्टियर ने 1931 में नवानगर के महाराजा के लिए इसे डिजाइन किया था। फिलहाल जो हार ईशा ने पहना है वो मूल हाल नहीं है। मूल हार डैमेज हो चुका है और अब इसको री-डिजाइन किया गया है। 

royal connection with king nawanagar
Image Source : INSTAGRAMनवानगर के राजा का हार।

लोगों का रिएक्शन

ईशा अंबानी को स्टाइल करने वाली फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके लुक को अवास्तविक बताया। फैंस ने तुरंत ही डायमंड नेकलेस को नोटिस किया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, 'उफ्फ, आइकॉनिक नवानगर नेकलेस', जबकि दूसरे ने लिखा, 'शानदार, वह नेकलेस भी।' इंटरनेट पर ईशा का लुक खूब पसंद किया गया। एक कमेंट में लिखा था, 'लड़की ने असाइनमेंट समझ लिया', जबकि दूसरे ने लिखा, 'इससे ज़्यादा शानदार लुक कभी नहीं देखा।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन