1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 06, 2025 12:18 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 12:32 pm IST

Jacqueline Fernandez Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का देहांत हो गया है। अभिनेत्री की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं, जिन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली।

Jacqueline Fernandis- India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री की मां किम फर्नांडिस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। जैकलीन की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस की मां को कुछ समय पहले हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर अभिनेत्री की मां को नहीं बचा सके। इस दुख की घड़ी में अभिनेत्री का साथ देने के लिए उनका परिवार भी मुंबई पहुंच गया है।

आईसीयू में थीं जैकलीन की मां

अभिनेत्री की मां को हार्ट स्ट्रोक के चलते आईसीयू में रखा गया था। अब अभिनेत्री की टीम की ओर से भी उनकी मां के निधन की पुष्टि की गई है। टीम जैकलीन फर्नांडिस नाम के X हैंडल द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया है- 'हम जैकलीन की प्यारी मां किम फर्नांडिस के निधन पर बहुत दुःखी हैं। वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं, और इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय में हमारी संवेदनाएं जैकी और उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे!' हालांकि, अब तक अभिनेत्री या उनके परिवार की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई थीं जैकलीन

जैकलीन को हाल ही में लीलावती अस्पताल जाते देखा गया था। अभिनेत्री ने इस दौरान अपना चेहरा मास्क से ढक रखा था। वह पैपराजी को इग्नोर करते हुए सीधे अस्पताल चली गईं। इससे पहले हाल ही में अभिनेत्री की मां के निधन की अफवाहें फैली थीं, लेकिन उस दौरान ये सिर्फ अफवाहें निकलीं।

24 मार्च को आया था हार्ट स्ट्रोक

जैकलीन फर्नांडिस की मां को 24 मार्च को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से जैकलीन लगातार अपनी मां से मिलने के लिए लीलावती अस्पताल के चक्कर काट रही थीं। लेकिन, अब खबर है कि किम ने आज सुबह अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन