Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महज 20 साल की उम्र में किया डेब्यू, 7 साल में कीं 10 फिल्में, जानें कितनी हिट और कितनी फ्लॉप

महज 20 साल की उम्र में किया डेब्यू, 7 साल में कीं 10 फिल्में, जानें कितनी हिट और कितनी फ्लॉप

Written By: Priya Shukla Published : Mar 06, 2025 06:29 am IST, Updated : Mar 06, 2025 06:29 am IST

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने 2018 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, तब से लेकर अभी तक उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनकी करियर जर्नी के बारे में जानते हैं।

janhvi kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM एक्ट्रेस आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में आज भी गिना जाता है। अभिनेत्री भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग उनकी एक्टिंग स्किल्स की दाद देते हैं। वह इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से थीं, जिन्होंने एक समय पर बड़े-बड़े मेल सुपरस्टार्स के स्टारडम को टक्कर दी थी। अब उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रही हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन है। अभिनेत्री आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर चलिए अभिनेत्री के करियर पर एक नजर डालते हैं।

2018 में किया था डेब्यू

जाह्नवी कपूर ने 20 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख दिए थे। उन्होंने 2018 में शशांक खैतान के निर्देशन में बनी 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में जाह्नवी, ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला और ये हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 74.19 करोड़ का कलेक्शन किया था। जाह्नवी ने अपने 7 साल के करियर में 10 फिल्में कीं, जिनमें से ज्यादातर को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

उतार चढ़ाव भरा रहा करियर

डेब्यू के बाद जाह्नवी कपूर इसी साल रिलीज हुई 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आईं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके बाद जाह्नवी कपूर 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' में नजर आईं, जो हिट साबित हुई। 2021 में जाह्नवी की 'रूही' रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आए, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई। जुलाई 2022 में जाह्नवी की 'गुड लक जैरी' ने दर्शकों के बीच दस्तक दी, ये फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हुई।

मिली से लेकर देवरा पार्ट 1 तक का हाल

इसके बाद जाह्नवी की 2022 में ही 'मिली' रिलीज हुई। ये फिल्म भी थिएटर के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज की गई। अगस्त 2022 में जाह्नवी कपूर की 'बवाल' रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में नजर आए। पहले ये फिल्म थिएटर में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसकी थिएट्रिकल रिलीज टाल दी गई और इसे सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। 2024 में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज हुई। राजकुमार राव के साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51.96 करोड़ का कलेक्शन किया।

उलझ में उलझे दर्शक

2024 में ही जाह्नवी 'उलझ' में नजर आईं, जिसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिली और इसी साल साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ आई 'देवरा पार्ट 1' को भी मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 408 करोड़ का कलेक्शन किया था।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनके हाथ में अभी कई सारे प्रोजेक्ट हैं। अभिनेत्री 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी> इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'परम सुंदरी' में भी नजर आएंगी और उनके पास RC 16 भी है। इन तीनों ही फिल्मों की शूटिंग चल रही है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement