1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जान्हवी कपूर ने की तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना, पारंपरिक परिधान में आईं नजर

जान्हवी कपूर ने की तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना, पारंपरिक परिधान में आईं नजर

 Published : Dec 27, 2021 11:48 am IST,  Updated : Dec 27, 2021 01:00 pm IST

दक्षिण भारतीय लड़कियों द्वारा पारंपरिक रूप से पहनी जाने वाली आधी साड़ी और आभूषण पहने, मास्क पहने दिखीं।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
जान्हवी कपूर ने पारंपरिक परिधान में की तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना Image Source : INSTAGRAM/JANHVIKAPOORSLAYS___

Highlights

  • आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला मंदिर, दुनिया भर से तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।
  • जान्हवी कपूर इस साल फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं।

बॉलीवुड स्टार और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने रविवार को तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। जान्हवी उन वीआईपी में शामिल थीं, जिन्होंने 'दर्शन' का लाभ उठाया।  दक्षिण भारतीय लड़कियों द्वारा पारंपरिक रूप से पहनी जाने वाली आधी साड़ी और आभूषण पहने, मास्क पहने दिखीं। जान्हवी, (जो एक दोस्त के साथ थी) ने बाद में रंगनायकुलु मंडप में पुजारियों से 'प्रसाद' और आशीर्वाद प्राप्त किया।

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला मंदिर, दुनिया भर से तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

जान्हवी कपूर इस साल फिल्म रूही में नजर आई थी। इस हॉरर कॉमेडी में उनके साथ राजकुमार राव नजर आए थे। उनकी कई फिल्म में इन दिनों पाइप लाइन में हैं। 

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वे गुड लक जेरी और मिली जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। जान्हवी, करण जौहर की फिल्म दोस्ताना में भी नजर आएंगी, जिसकी तैयारियां चल रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन