1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के ल‍िए द‍िनेश कार्तिक से ट्रेनिंग ले रही हैं जान्हवी, शेयर कीं कई फोटोज

'मिस्टर एंड मिसेज माही' के ल‍िए द‍िनेश कार्तिक से ट्रेनिंग ले रही हैं जान्हवी, शेयर कीं कई फोटोज

 Published : Jan 26, 2022 02:20 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 02:20 pm IST

फिल्म की घोषणा पिछले साल हुई थी। मिस्टर एंड मिसेज माही को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल नवंबर में हुई थी।

जान्हवी कपूर- India TV Hindi
जान्हवी कपूर Image Source : INST/JANHVIKAPOOR

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अपने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ बल्लेबाजी की ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रही हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, 'क्रिकेट कैम्प #MrandMrsMahi'। पहली तस्वीर में जाह्नवी कपूर एक क्रिकेट हेलमेट पहने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर बिलकुल वैसे भाव हैं जैसे किसी भी बल्लेबाज के चेहरे पर बॉल का सामना करते वक्त होते हैं। दूसरी फोटो में क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और निर्देशक शरन शर्मा क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं।

जाह्नवी कपूर ने इस तरह की कई तस्वीरें एक साथ शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। राजकुमार राव ने इन तस्वीरों पर हर्ट इमोजी बनाते हुए कमेंट किया, 'मिसेज माही।'

बता दें क‍ि इस फ‍िल्‍म की घोषणा प‍िछले साल हुई थी। मिस्‍टर एंड मिसेज माही को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और फ‍िल्‍म की अनाउंसमेंट प‍िछले साल नवंबर में हुई थी। मिस्‍टर एंड मिसेज के डायरेक्‍टर शरण शर्मा हैं जो इससे पहले जान्‍हवी को गुंजन सक्‍सेना : द कारग‍िल गर्ल में भी डायरेक्‍ट कर चुके हैं। फ‍िल्‍म 7 अक्‍टूबर 2022 को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन