1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये 2 धांसू कन्नड़ फिल्में, सस्पेंस और एक्शन का मिलेगा डबल डोज

सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये 2 धांसू कन्नड़ फिल्में, सस्पेंस और एक्शन का मिलेगा डबल डोज

 Published : May 06, 2025 05:16 pm IST,  Updated : May 06, 2025 05:18 pm IST

इस हफ्ते बड़े पर्दे पर दो धांसू कन्नड़ फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें से एक में भरपूर सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी आपको खूब हंसाने वाली है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

Upcoming Movies- India TV Hindi
नई कन्नड़ फिल्में Image Source : X

कन्नड़ सिनेमा की दो बेहतरीन और दमादार फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'नाले राजा कोली माजा' ग्रामीण ट्विस्ट के साथ एक फील-गुड एंटरटेनर है, जबकि 'सुथरादारी' अपराध और सवालों की दुनिया की गहराई में ले जाएगी। दोनों फिल्में इस हफ्ते रिलीज हो रही है। अगर बॉलीवुड फिल्में नहीं देखना चाहते हैं तो आप ये मूवीज देख सकते हैं। इस हफ्ते ओटीटी के अलावा दर्शक सिनेमाघरों में भी कुछ बड़ी फिल्में देख सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि पूरे हफ्ते एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में तो रिलीज होंगी ही साथ ही कई शानदार सस्पेंस मूवीज भी आप बिंज वॉच कर सकते हैं।

इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कन्नड़ फिल्में-

1. नाले राजा कोली माजा

कास्ट: समृद्धि कुंदपुरा, प्रभाकर कुंदर, राधा रामचंद्र
रिलीज की तारीख: 9 मई, 2025
'नाले राजा कोली माजा' अभिलाष शेट्टी की कोली ट्रायोलॉजी की दूसरी फिल्म है। कहानी गांधी जयंती के दिन एक शांत गांव में घटती हुई घटना की है, जिस दिन मांस की बिक्री पर प्रतिबंध होता है। उसी दिन पर यह फिल्म बनी है। यह एक 11 वर्षीय लड़की की कहानी है जिसे चिकन करी खाने की तलब होती है और वह अपनी तलब को पूरा करने के लिए एक निकल पड़ती है। वह अपने दादा-दादी से मिलने जाती है और उम्मीद करती है कि वे उसका पसंदीदा खाना बनाएंगे, लेकिन वहां उसके साथ कुछ और ही हो जाता है। फिल्म में समृद्धि कुंदपुरा, प्रभाकर कुंदर और राधा रामचंद्र हैं।

2. सुथरादारी
कास्ट: चंदन शेट्टी, नवरसन, अपूर्वा
रिलीज की तारीख: 9 मई, 2025
करबू गायक चंदन शेट्टी 'सुथरादारी' के साथ अपने मुख्य अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। यह किरण कुमार आर द्वारा निर्देशित एक थ्रिलर है। फिल्म में, चंदन एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं जो एक परेशान करने वाले गिरोह की जांच करता है। इसमें पीड़ितों का अपहरण कर लिया जाता है जो बाद में आत्महत्या कर लेती हैं। घटनाओं की यह अशांत श्रृंखला भयावह सवालों को जन्म देती है। क्या इन पीड़ितों को मनोवैज्ञानिक रूप से कोई परेशानी थी? फिल्म की सस्पेंस से भरी कहानी आघात और रहस्य की खोज पर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन