1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ स्टार्स के बीच 'धुरंधर 2' का बोलबाला, 850 करोड़ी फिल्म के हीरो ने भी की तारीफ, पहले से आखिरी सीन तक पर हारे दिल

साउथ स्टार्स के बीच 'धुरंधर 2' का बोलबाला, 850 करोड़ी फिल्म के हीरो ने भी की तारीफ, पहले से आखिरी सीन तक पर हारे दिल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 22, 2026 08:48 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 08:49 pm IST

बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ कूटने वाली फिल्म 'कांताराः चैप्टर 1' के स्टार ऋषभ शेट्टी ने हाल ही आदित्य धर की 'धुरंधर 2' देखी। अब वह इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के हर सीन और हर फ्रेम की के साथ कलाकारों की भी जमकर तारीफ की है।

rishab shetty- India TV Hindi
ऋषभ शेट्टी को पसंद आई धुरंधर 2। Image Source : INSTAGRAM/@RISHABSHETTYOFFICIAL

आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है। तीन ही दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा छू लेने वाली इस ब्लॉकबस्टर की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। सिर्फ आम लोग ही नहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारों ने भी धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है। हर किसी की जुबां पर एक ही नाम है और वो है 'धुरंधर 2' और अब धुरंधर के दीवानों में 'कांताराः चैप्टर 1' के स्टार ऋषभ शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है। कांतारा स्टार ने 'धुरंधर 2' के साथ-साथ इसके कलाकारों, मेकिंगऔर आदित्य धर के विजन की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

ऋषभ शेट्टी की जुबां पर 'धुरंधर 2'

'कांतारा' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ऋषभ शेट्टी ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी और अब फिल्म की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है। ऋषभ शेट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने धुरंधर 2 और आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों पर भी प्यार लुटाया। उनके इस पोस्ट पर धुरंधर निर्देशक आदित्य धर ने भी प्रतिक्रिया दी है।

ऋषभ शेट्टी ने की आदित्य धर की तारीफ

ऋषभ शेट्टी ने आदित्य धर को टैग करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ''धुरंधर: द रिवेंज का पहला ही सीन आपको अपनी तरफ खींच लेता है और अंत तक बांधे रखता है। हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े की तरह असरदार है। धुरंधर 2 सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, यह एक संदेश है। शानदार कहानी, भाई आदित्य धर, बारीकियों को देखकर मैं दंग रह गया। आर माधवन, अर्जन रामपाल, रणवीर सिंह, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त, सभी कलाकार बेहतरीन थे। आप सभी को सलाम।'

म्यूजिक ने भी जीता दिल

ऋषभ शेट्टी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'विकास नौलखा के शानदार सीन और फिल्म को इतना शानदार बनाने वाली टेक्निकल टीम को भी बहुत-बहुत बधाई। म्यूजिक के लिए शाश्वत सचदेव और एडिटिंग के लिए शिवकुमार पाणिकर को भी बधाई हो।'

आदित्य धर ने जताया आभार

ऋषभ शेट्टी के पोस्ट पर आदित्य धर ने भी प्रतिक्रिया दी। कांतारा स्टार का आभार जताते हुए आदित्य धर ने लिखा- 'भाई, आपके मुंह से ये शब्द सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। कांतारा का बहुत बड़ा प्रशंसक होने के नाते, आपके शब्दों ने इसे और भी खास बना दिया। आपका आभारी हूं।' बता दें, ऋषभ शेट्टी से पहले राम गोपाल वर्मा, राकेश रोशन, शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर जैसे सितारे भी धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः अनंत-राधिका की शाही सवारी, लेट नाइट ड्राइव पर निकले अंबानी परिवार के छोटे बेटे-बहू, Sea Link पर दौड़ाई रोल्स रॉयस

TMKOC: 'पोपटलाल' से 'भिड़े' तक, बेहद पढ़े लिखे हैं 'तारक मेहता' के ये कलाकार, किसी ने की CA की पढ़ाई तो किसी ने इंजीनियरिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन