1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील ग्रोवर की सर्जरी की खबर सुनकर कपिल शर्मा का हुआ था ऐसा हाल, खुद बताई हकीकत

सुनील ग्रोवर की सर्जरी की खबर सुनकर कपिल शर्मा का हुआ था ऐसा हाल, खुद बताई हकीकत

 Published : Feb 05, 2022 06:37 pm IST,  Updated : Feb 05, 2022 06:43 pm IST

Sunil Grover Heart Surgery Update: एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के दिल की सर्जरी एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मुंबई में हुई। जिसके बाद सुनील कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

Sunil Grover Heart Surgery- India TV Hindi
फाइल फोटो

Highlights

  • कपिल शर्मा अपने दोस्त की लगातार ले रहे हैं खबर
  • सुनीर के हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या थी
  • सुनील ग्रोवर के दिल की सर्जरी एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मुंबई में हुई

Sunil Grover Heart Surgery Update: एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के दिल की सर्जरी एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मुंबई में हुई। जिसके बाद सुनील कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसकी सूचना मिलने पर मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने पुराने साथी की खबर ली है। बताया जा रहा है कि कपिल ने सुनील को मैसेज करके हालचाल पूछा है। साथ ही कपिल ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी जताई है।

एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया है कि, मैंने सुनील को मैसेज भी किया है। कपिल ने दिए इंटरव्यू में बताया है कि, खबर सुनने के बाद मैं शॉक में था और फिलहाल हालचाल जानने के बाद भी सुनील की सेहत को लेकर चिंतित भी हूं। उनसे रहा नहीं गया और फटाफट मैसेज करके जानकारी ली। हालांकि, कपिल ने यह भी बताया कि वह कल ही डिस्चार्ज हुए हैं तो जाहिर है मैं फौरन उनसे जवाब की उम्मीद नहीं कर सकता हूं।

इतना ही कपिल ने फिक्र जताते हुए कहा कि अफसोस बहुत ही कम उम्र में उन्हें हार्ट सर्जरी करवानी पड़ी है। हमारे कॉमन दोस्तों के जरिए सुनील की हेल्थ के बारे में अपडेट ले रहा हूं। हालांकि, सुनील के जल्द स्वस्थ होने को लेकर उनके कई सेलेब्स और फैंस दुआ कर रहे हैं। संभावना है कि सुनील शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।

बता दें, सीने में अचानक दर्द की शिकायत के बाद सुनील ग्रोवर 8 जनवरी को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए गए थे। जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। साथ ही सुनील के कोरोना पॉजिटिव होने की भी पुष्टि की गई। करीब 12 दिन बाद उनके हार्ट की एंजियोग्राफी करने के बाद हार्ट में ब्लॉकेज पाया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन