1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये क्या पहनकर ऑफिस पहुंच गए करण जौहर! फराह खान देखकर हुईं लोट-पोट

ये क्या पहनकर ऑफिस पहुंच गए करण जौहर! फराह खान देखकर हुईं लोट-पोट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2021 09:47 am IST,  Updated : Dec 28, 2021 09:47 am IST

वीडियो फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर ओवर साइज आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं।

ये क्या पहनकर ऑफिस...- India TV Hindi
ये क्या पहनकर ऑफिस पहुंच गए करण जौहर Image Source : INST/FARAHKHANKUNDER

Highlights

  • करण जौहर का एक नया वीड‍ियो सामने आया है
  • ये वीडियो फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है
  • इस वीडियो में करण जौहर ओवर साइज आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं

डायरेक्टर करण जौहर अक्सर अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर वे आउटफिट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। अब करण जौहर का एक नया वीड‍ियो सामने आया है। ये वीडियो फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर ओवर साइज आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में करण अपनी ड्रेस के बारे में बता रहे हैं। फराह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘यह ओवर साइज है। करण जौहर अपने दफ्तर में पैराशूट पहने हुए आए नजर। गेस्ट अपीयरेंस में जाह्नवी कपूर’ फराह ने यह वीडियो करीब तीन घंटे पहले शेयर किया है। इस वीड‍ियो में जाह्नवी कपूर भी देखी जा सकती हैं।

यह वीडियो काफी मजेदार है। फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि फराह ने क्या पहन रखा है। वीडियो पर तीन घंटे के भीतर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। फराह और करण का वीडियो वायरल हो गया है।

फराह और करण जौहर की दोस्ती 27 साल पुरानी है। ये दोनो कापी अच्छे दोस्त हैं। अक्सर ये एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखे जाते हैं।कभी करण के डायट पर तो कभी के कपड़ों का, फराह मजाक उड़ाती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए फराह और करण साथ आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन