1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने अपने ही अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, जमकर की पजामा पार्टी

करीना कपूर खान ने अपने ही अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, जमकर की पजामा पार्टी

 Published : Jan 04, 2022 07:37 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 07:37 am IST

पटौदी परिवार ने अपने ही अंदाज में नए साल का जश्न घर में परिवार के साथ डिनर कर मनाया। इस पार्टी में उनके पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के अलावा सोहा अली खान, कुणाल खेमू, कुणाल कपूर और शायरा कपूर भी मौजूद थे।

करीना कपूर खान ने अपने...- India TV Hindi
करीना कपूर खान ने अपने ही अंदाज में मनाया नए साल का जश्न Image Source : INST/SAKPATAUDI

Highlights

  • हाल ही में करीना कपूर खान कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गईं थीं
  • संक्रमण के दौरान वो अपने बच्चों से पूरी तरह अलग रहीं
  • हालांकि अब वो इस खतरे से बाहर आ चुकी हैं

हाल ही में करीना कपूर खान कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गईं थीं। संक्रमण के दौरान वो अपने बच्चों से पूरी तरह अलग रहीं। हालांकि अब वो इस खतरे से बाहर आ चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन फैमिली मेंबर्स के साथ किया। तस्वीरों से पता चल रहा है कि पार्टी बेहद शानदार रही होगी। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पटौदी परिवार ने अपने ही अंदाज में नए साल का जश्न घर में परिवार के साथ डिनर कर मनाया। इस पार्टी में उनके पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के अलावा सोहा अली खान, कुणाल खेमू, कुणाल कपूर और शायरा कपूर भी मौजूद थे। तस्वीरो में करीना कपूर रेड पजामा सेट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। पार्टी में परिवार के सभी लोग थे, लेकिन सभी की निगाहें करीना कपूर पर टिक गईं।

इन तस्वीरों में सभी खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। करीना कपूर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्डा में आमिर खान संग नजर आने वाली हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन