1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली की सर्दी में कार्तिक आर्यन की हुई ऐसी हालत, तस्वीर शेयर बताया हाल

दिल्ली की सर्दी में कार्तिक आर्यन की हुई ऐसी हालत, तस्वीर शेयर बताया हाल

 Published : Dec 18, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 10:04 pm IST

कार्तिक आर्यन दिल्ली में अपनी फिल्म शहजादा की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। जहां की तस्वीर को उन्होंने अपने फैंस के बीच में शेयर किया है। 

Kartik Aaryan- India TV Hindi
दिल्ली की सर्दी में कार्तिक आर्यन की हुई ऐसी हालत, तस्वीर शेयर बताया हाल Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

Highlights

  • कार्तिक आर्यन और परेश रावल पुरानी दिल्ली में महत्वपूर्ण सीन्स की शूटिंग की है।
  • इस फिल्म में कृति सैनन, कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों दिल्ली की सर्दी का मजा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर चंद तस्वीरों को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने दिल्ली की सर्दी का जिक्र किया है।  

दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में क्लिक की गई तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, "यार यहां बहुत ठंड है।" शूट लोकेशन से अपडेट की एक सीरीज में, अभिनेता ने दिल्ली की सर्दी का एक वीडियो भी साझा किया, जिसके साथ कैप्शन लिखा था, 'दिल्ली की सर्दी में धुएं निकल रहे हैं'।

अभिनेता, इन दिनों राजधानी में रोहित धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले जामा मस्जिद में शूटिंग करते देखा गया था।

ऐसा बताया जा रहा है कि शनिवार को कॉलेज में टीम की शूटिंग का आखिरी दिन था। 

दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से फिल्म की टीम द्वारा सभी कोविड नियमों का पालन करने के बाद फिल्म की टीम को कॉलेज में शूटिंग की अनुमति दी गई है। 

कार्तिक आर्यन और परेश रावल पुरानी दिल्ली में महत्वपूर्ण सीन्स की शूटिंग की। 

फिल्म के दूसरे शेड्यूल के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा, "शहजादा में दिल्ली एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कहानी का मूल राजधानी के कुछ हिस्सों में निहित है। मुझे यकीन है कि रोहित धवन और टीम शहर के सार को कैप्चर करने  में एक शानदार काम करेंगे। 

इसी तरह अमन गिल ने कहा, "तैयारी के चरण से अब तक रोहित और मैं दिल्ली के दिल में फिल्म की शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं, इसकी जिंदादिली अपने पुराने और नए ढांचे के साथ स्क्रीन पर असली उत्तर भारतीय स्वाद को जीवंत करती है और शुरुआती सर्दियों के मौसम के साथ संयुक्त रूप से जो पूरी तरह से हमारी फिल्म में फिट बैठता है।"

फिल्म  एक्शन से भरपूर पारिवारिक म्यूजिक फिल्म है, जिसका संगीत प्रीतम ने दिया है। शहजादा का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस.राधा कृष्णा और अमन गिल द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन