1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shehzada : कार्तिक आर्यन ने परेश रावल को मारा जोरदार तमाचा! एक्टर ने बताया इस सीन का सच

Shehzada : कार्तिक आर्यन ने परेश रावल को मारा जोरदार तमाचा! एक्टर ने बताया इस सीन का सच

 Published : Jan 13, 2023 06:55 am IST,  Updated : Jan 13, 2023 06:58 am IST

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की हिंदी रीमेक फिल्म 'Shehzada' 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन नजर आएंगी।

Shehzada- India TV Hindi
Shehzada Image Source : YOUTUBE/T-SERIES

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने 2023 की शुरुआत भी धमाकेदार की है। कृति सेनन और Kartik Aaryan की फिल्म 'Shehzada' का ट्रेलर 12 जनवरी को रिलीज हुआ है जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और परेश रावल साथ में नजर आने वाले हैं तो धमाल होना तो पक्का ही है। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का तड़का देखने को मिला है। लेकिन इन सब के अलावा जहां लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा गया है वो है सीन जहां कार्तिक आर्यन, परेश रावल को जोरदार तमाचा जड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर में होगी भारती सिंह की धमाकेदार एंट्री, गोला को संभालेंगे सलमान खान

फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन को पता चलता है कि उनके पिता को लेकर उनसे झूठ बोला गया इस पर कार्तिक, परेश रावल को जोरदार तमाचा मारते हैं। फिल्म का ये सीन इतना रियल है कि तमाचा भले ही परेश रावल को पड़ा है लेकिन जिसने भी ये सीन देखा उसे समझ आ गया कि ये बहुत तेज लगा होगा। ऐसे में जब इस सीन पर कार्तिक आर्यन से सवाल किया गया तो उन्होंने इस सीन के पीछे का असली सच उजागर किया। कार्तिक आर्यन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं इसे लेकर हिचकिचा रहा था। लेकिन, परेश रावल जी का शुक्रिया की हम ये सीन कर पाए। फिल्म के इस सीन को लेकर मैं समझ नहीं पा रहा था कि आखिर मैं इसे कैसे करूंगा।

Bigg Boss 12 January: 'बिग बॉस' के घर हुई इस शख्स की एंट्री, आते ही Sreejita De को गले लगाकर किया KISS

कार्तिक ने बताया कि हम फिल्मों में सच में चांटा नहीं मारते हैं और ये ऐसा सीन है जिसमें आपको दिखना चाहिए कि सही में मारा गया। लेकिन गलती से कभी अगले एक्टर को लग भी जाता है तो ऐसे में दोनों एक्टर्स के बीच में ट्रस्ट होना जरूरी होता है और ये टाइमिंग का भी खेल है। कार्तिक ने परेश रावल की तारीफ करते हुए कहा कि वह तो ऐसी कॉमिक टाइमिंग के किंग हैं। कार्तिक ने बताया कि इस सीन के शूट होने से पहले परेश रावल जी ने मुझसे कहा था कि तू टेंशन मत लेना और खींच के मारना। ये फिल्म के मूड में जाना चाहिए। परेश रावल की इस बात से कार्तिक को बहुत मदद मिली और ये परफेक्ट सीन बना।

Kuttey Movie Review: दमदार एक्टर, दमदार म्यूजिक, लेकिन फ़िल्म देखकर कहेंगे- लॉजिक क्या है?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन