1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के मंडप में हुई कैटरीना कैफ की एंट्री रही लाजवाब, देखें अभिनेत्री की बहनों ने कैसे दिया उनका साथ

शादी के मंडप में हुई कैटरीना कैफ की एंट्री रही लाजवाब, देखें अभिनेत्री की बहनों ने कैसे दिया उनका साथ

 Published : Dec 13, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 03:43 pm IST

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई।

Katrina Kaif- India TV Hindi
शादी के मंडप में हुई कैटरीना कैफ की एंट्री रही लाजवाब Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

Highlights

  • सब्यसाची मुखर्जी की तरफ से बनाए गए ब्राइडल लहंगे में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत लग रही थीं
  • तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कैटरीना कैफ की बहनें उन्हें शादी के मंडप में ले जा रही हैं

अपनी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की झलक देने के बाद, कैटरीना कैफ ने सोमवार को अपनी शादी के दिन की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री जब विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए लिए मंडप में आ रही थीं, तब उन्होंने अपनी बहनों के साथ क्लिक की गई शानदार तस्वीरों को फैंस के बीच में शेयर किया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस, फोर्ट बड़वारा में एक निजी समारोह में शादी रचाई। इसके बाद से कैटरीना और विक्की की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

कैटरीना ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि किस तरह उनकी बहनों ने एक-दूसरे के साथ कदमताल किया। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बड़े होकर, हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे की रक्षा की। वे मेरी ताकत के स्तंभ हैं जो हमें एक-दूसरे को जमीन से जोड़े रखते हैं। यह हमेशा ऐसा ही बना रहे!"

हैवी ज्वेलरी और गोल्डन कलीरा के साथ लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाल रंग की गोल बिंदी और नोज रिंग पहनी थी।

कैटरीना कैफ की दुल्हन की पोशाक मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की तरफ से तैयार की गई थी। कथित तौर पर, डिजाइनर ने एक मैगजीन को बताया कि दूल्हा और दुल्हन ने केवल शादी के दिन ही एक-दूसरे के आउटफिट देखे।

अपनी भव्य शादी के कुछ दिनों बाद, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने मेहंदी सेरेमनी की शानदार तस्वीरें साझा कीं। मेहंदी में कैटरीना कैफ ने सब्यसाची मुखर्जी की तरफ से ही डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा पहना था। वहीं विक्की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। कैटरीना कैफ ने पंजाबी में पोस्ट को कैप्शन दिया। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "मेहंदी ता सजदी जे नचे सारा तब्बार!"

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के उत्सव के लिए राजस्थान के पाली जिले के सोजत शहर से लगभग 20 किलोग्राम "ऑर्गेनिक मेहंदी" पाउडर मंगाई गई थी। मेहंदी पाउडर के अलावा मेहंदी कोन के 400 पीस भी जोड़े के प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए भेजे गए थे। बता दें सोजत मेहंदी की खेती के लिए प्रसिद्ध है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन