1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने शादी के बाद पहली फिल्म के लिए कसी कमर, जानिए कब करेंगी शूटिंग?

कैटरीना कैफ ने शादी के बाद पहली फिल्म के लिए कसी कमर, जानिए कब करेंगी शूटिंग?

 Published : Jan 14, 2022 07:59 am IST,  Updated : Jan 14, 2022 07:59 am IST

 बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी।

Katrina Kaif- India TV Hindi
कैटरीना कैफ ने शादी के बाद पहली फिल्म के लिए कसी कमर, जानिए कब करेंगी शूटिंग? Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

Highlights

  • अपनी अगली फिल्म में कैटरीना विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी।
  • 'मेरी क्रिसमस' नाम की फिल्म का ऐलान बीते साल क्रिसमस पर किया गया।

शादी के बाद कैटरीना कैफ ने पहली फिल्म क्रिसमस पर साइन की थी, इस फिल्म का नाम 'मेरी क्रिसमस' है। कैटरीना कैफ, श्रीराम राघवन की फिल्म में अगली बार काम करेंगी। कैटरीना कैफ इस फिल्म की शूटिंग को अगले महीने शूटिंग करेंगी। फिल्म की शूटिंग 10 फरवरी से मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में की जाएगी।

श्रीराम राघवन अपनी फिल्मों की शूटिंग जल्दी ही निपटाने वाले डायरेक्टर में से जाने जाते हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए भी कम समय देने का फैसला किया है। वह 60 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे। फिल्म पूरी तरह से मुंबई पर आधारित है, लेकिन पुणे में पले-बढ़े श्रीराम कुछ दिनों के लिए महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी में भी शूटिंग कर सकते हैं।

क्रिसमस के दिन कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के साथ 'मेरी क्रिसमस' फिल्म का ऐलान किया गया। एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार और टीम के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा,"नई शुरुआत। 'मेरी क्रिसमस' के लिए निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ सेट पर वापसी! मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती हूं, जब थ्रिलर दिखाने वाली कहानियों की बात आती है तो वह एक मास्टर हैं और उनकी तरफ से डायरेक्ट किया जाना एक सम्मान की बात है। साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन