1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mrs Kaushal बन गईं कैटरीना कैफ, इन अभिनेत्रियों के घर कब बजेगी शहनाई?

Mrs Kaushal बन गईं कैटरीना कैफ, इन अभिनेत्रियों के घर कब बजेगी शहनाई?

 Published : Dec 10, 2021 10:47 am IST,  Updated : Dec 10, 2021 12:03 pm IST

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अपने लंबे रिलेशनशिप को शादी का नाम देने के लिए उत्सुक हैं लेकिन अभी तक वहां शहनाई नहीं बजी है।

Katrina Kaif, Malaika Arora, Ranbir Kapoor- India TV Hindi
मिसेज कौशल बन गईं कैटरीना कैफ, इन अभिनेत्रियों घर कब बजेगी शहनाई? Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं।
  • कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट के फैंस को इंतजार रहेगा कि ये कपल अगले साल शादी कर लें।

बॉलीवुड की मोस्ट बैचलर जोड़ी राजस्थान में शाही समारोह में एक दूसरे की हो रही है। जी हां, बात हो रही है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की, इन दोनों ने एक शाही लेकिन सीक्रेट फंक्शन में एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई हैं। विक्की कैटरीना सीक्रेटली काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और आखिरकार उनका प्यार अपनी मंजिल को पाने में कामयाब हुआ। 

लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अपने लंबे रिलेशनशिप को शादी का नाम देने के लिए उत्सुक हैं लेकिन अभी तक वहां शहनाई नहीं बजी है। ये एक्ट्रेस लंबे समय से एक रिश्ते में हैं। कुछ ने अपना रिश्ता पब्लिक के सामने स्वीकार कर लिया है तो कुछ अभी भी रिश्ते को सीक्रेट तरीके से आगे ले जा रही हैं। 

लेकिन फैंस वेट करने को तैयार नहीं है। वो नए साल में इन एक्ट्रेस के घर भी शहनाई बजते देखना चाहते हैं। चलिए जानते हैं इन एक्ट्रेस और इनके लव के बारे में और ये भी उम्मीद करते हैं कि ये लव बर्ड्स जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं ताकि बॉलीवुड और ग्रांड शादियों का गवाह बन सके। 

आलिया भट्ट

Alia Bhatt
Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT आलिया भट्ट

आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ इसी साल शादी करने वाली थी। कहा जा रहा था कि कपूर खानदान अपने घर की तीसरी पीढ़ी के लिए आलिया को बहू बनाकर लाने के बेताब भी था लेकिन शादी की डेट फिक्स ही नहीं हो रही है। पहले कहा जा रहा था कि आलिया और रणबीर दिसंबर में सात फेरे ले सकते हैं लेकिन फिर ये डेट डेट ही बनकर रह गई और अब खबर आ रही है कि कपल अगले साल के एंड में शादी करेगा। चलिए हमारे साथ साथ फैंस को भी इंतजार है कि ये प्यारा सा कपल अब एक हो ही जाए। 

ऋचा चड्ढा
भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा को कौन नहीं जानता। मिर्जापुर के गुड्डू भैया यानी अली फजल से उनका लंबा रिलेशनशिप हैं और वो इसे सबके सामने ला चुकी है। कई बार ऐसा  लगा कि ये कपल शादी करने वाला है, लेकिन बार शादी टल जाती है। रिचा और अली सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरे डालकर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं लेकिन फैंस चाहते हैं कि ये कपल जल्द ही एक हो जाए। 

कृति खरबंदा

कृति खरबंदा
Image Source : INSTAGRAM/KRITI KHARBANDAकृति खरबंदा

कृति खरबंदा काफी लंबे वक्त से पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं। पुलकित सम्राट और कृति अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म भी कर चुके हैं और अब वक्त है इस रिलेशनशिप के मजबूत होने का। इसलिए फैंस को इंतजार रहेगा कि अगले साल ये लव बर्ड्स शादी कर लें। 

सुष्मिता सेन
पूर्व मिस वर्ल्ड अपनी प्यारी और कंप्लीट फैमिली की फोटोज सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। उनकी बेटियां और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से उनकी फैमिली तो पूरी हो चुकी है लेकिन लोगों को इंतजार है कि सुष्मिता और रोहमन विधिवत तरीके से एक कपल बन जाए। 

मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora
Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOORमलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर के साथ अपने क्यूट रिलेशनशिप को कंफर्म कर चुकी हैं। हाल ही में ये कपल मालदीव में एक रोमांटिक वेकेशन मना कर लौटा है। बॉलीवुड इन दोनों की शादी देखना चाहता है क्योंकि मलाइका और अर्जुन कपूर करोड़ों लोगों को कपल गोल जो देते हैं। इनकी परफेक्ट जोड़ी कब विवाह के बंधन में बंधेगी, फैंस इंतजार कर रहे हैं। 

श्रद्धा कपूर 
शक्ति कपूर की बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी लंबे समय से अपने दोस्त रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। रोहन एक सेलेब फोटोग्राफर हैं और श्रद्धा हालांकि उनके साथ अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखती हैं लेकिन फिर भी इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता। पिछले दिनों श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे की शादी में श्रद्धा और रोहन साथ साथ नजर आए थे। 

तारा सुतारिया
हाल ही में तारा सुतारिया की फिल्म तड़प रिलीज हुई है जिसे बड़े परदे पर काफी पसंद किया जा रहा है। तारा सुतारिया लंबे समय से कपूर खानदान के चिराग आदर जैन को डेट कर रही हैं और कपूर खानदान भी उन्हें होने वाली बहू के रूप में स्वीकार कर चुका है। अब बस देर है तो विधिवत फेरों की, जिनकी डेट अगले साल कभी भी निकल सकती है।

अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी
Image Source : INSTAGRAM/ATHIYA SHETTYअथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लंबे समय से क्रिकेटर के एल राहुल को डेट तो कर रही थी लेकिन इस कपल की रिलेशनशिप पिछले दिनों अथिया के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर में कंफर्म हो गई जब फैमिली फोटो में राहुल शेट्टी परिवार के साथ स्टेज पर फोटो खिंचाते दिखे। अब इंतजार है तो बस इस बात का कि सुनील शेट्टी कब इस क्यूट से कपल को एक करने का ऐलान करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन