1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ की 'इनडोर' सेल्फी पर फिदा हुए फैंस, नई बहू की जमकर कर रहे हैं तारीफ

कैटरीना कैफ की 'इनडोर' सेल्फी पर फिदा हुए फैंस, नई बहू की जमकर कर रहे हैं तारीफ

 Published : Jan 17, 2022 07:33 am IST,  Updated : Jan 17, 2022 07:36 am IST

विक्की और कैटरीना पिछले साल 9 दिसंबर को सिक्स सेंस फोर्ट बडवारा होटल में शादी के बंधन में बंधे। इस मचअवेटेड शादी में 120 मेहमानों ने कड़ी सुरक्षा के बीच शिरकत की।

Katrina Kaif- India TV Hindi
कैटरीना कैफ की 'इनडोर' सेल्फी फिदा हुए फैंस, नई बहू की जमकर कर रहे हैं तारीफ Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

Highlights

  • इससे पहले कैटरीना कैफ ने मंगलसूत्र के साथ सेल्फी शेयर की थी
  • कैटरीना ने पति विक्की कौशल के साथ हाल ही लोहड़ी का त्यौहार मनाया

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक होटल के कमरे से अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। कटरीना अपने पति के साथ लोहड़ी मनाने के लिए मुंबई से इंदौर आई थीं। विक्की इन दिनों सारा अली खान के साथ डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इनडोर इन'।

तस्वीरों में, कैटरीना को लाल शर्ट पहने और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।


इससे पहले, कैटरीना ने अपने हीरे जड़ित 'मंगलसूत्र' के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की और फैंस को अपनी पहली लोहड़ी और क्रिसमस समारोह की एक झलक भी दी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरु करेंगी। इसके अलावा वह जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' के अगले शेड्यूल पर काम करना शुरू करेंगी।

इस बीच, सारा ने भी शूटिंग से एक दिन की छुट्टी लेकर अपनी मां के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर गई और भगवान से आशीर्वाद मांगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन