1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैं जिज्ञासा समझती हूं', वेदांग रैना से डेटिंग पर क्या बोल गईं श्रीदेवी की लाडली, एक जवाब से कर दी बोलती बंद

'मैं जिज्ञासा समझती हूं', वेदांग रैना से डेटिंग पर क्या बोल गईं श्रीदेवी की लाडली, एक जवाब से कर दी बोलती बंद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 13, 2024 10:43 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 10:43 am IST

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू के साथ ही चर्चा में हैं। डेब्यू के बाद से ही को-स्टार संग उनकी डेटिंग के चर्चे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक के बाद तस्वीरें सामने आती रहती हैं और अब एक्ट्रेस ने इसे लेकर बात भी की है।

khushi kapoor- India TV Hindi
खुशी कपूर। Image Source : INSTAGRAM

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी फिल्मी दुनिया में कदम जमा चुकी हैं। जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू करना वाली खुशी कपूर के खूब चर्चे हैं। अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये चर्चे उनके लुक्स या एक्टिंग को लेकर हैं तो ऐसा हरगिज नहीं है, बल्कि पहली ही फिल्म से जाह्नवी कपूर की बहन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। डेब्यू फिल्म से को-स्टार वेदांग रैना को डेट करने को लेकर खुशी कपूर खबरों में बनी हुई हैं। अब उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। 

डेटिंग को लेकर बोलीं खुशी

बाजार इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में खुशी ने जवाब दिया जब उनसे पूछा गया कि एक अभिनेत्री के तौर पर वह अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में चर्चाओं से कैसे निपटती हैं तो खुशी ने कहा, 'यह मेरे लिए निश्चित रूप से नया है और यह ऐसा कुछ नहीं है जिसके बारे में मुझे पहले बहुत सोचना पड़ा हो। मैं चाहती हूं कि मेरा काम ही मुख्य केंद्र हो। मैं समझती हूं कि जब आप लोगों की नजरों में होते हैं तो एक निश्चित जिज्ञासा होती है, लेकिन मुझे लगता है कि अपने निजी जीवन को निजी रखना और अपने काम को प्राथमिकता देना सबसे अच्छा है।'

पापा-भाई से खास है रिश्ता

खुशी कपूर ने इसी कड़ी में आगे बताया कि काम से जुड़ी सलाह के लिए वह अपने परिवार में किससे सलाह लेती हैं। खुशी ने आगे कहा, 'मैं जाह्नवी, डैड और अर्जुन भैया के पास सबसे ज्यादा जाती हूं। उनके पास मुझसे कई साल का ज्ञान है। इसलिए जब मैं पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं होती कि कुछ स्थितियों को कैसे संभालना है, तो उनकी राय लेना निश्चित रूप से मददगार होता है।' खुशी ने जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसमें सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, अदिति सैगल और युवराज मेंडा जैसे कलाकार भी थे। जल्द ही वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ एक रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगी। फिल्म के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन