1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां के अंतिम संस्कार में रो पड़े किच्चा सुदीप, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के गले लगकर हुए इमोशनल

मां के अंतिम संस्कार में रो पड़े किच्चा सुदीप, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के गले लगकर हुए इमोशनल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 21, 2024 01:18 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 01:18 pm IST

किच्चा सुदीप की मां सरोजा ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने रविवार यानी 20 अक्टूबर को सुबह सात बजे अपनी आखिरी सांस ली। इस बीच अभिनेता की उनकी मां के अंतिम संस्कार से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद इमोशनल लग रहे हैं।

kichcha sudeepa- India TV Hindi
किच्चा सुदीप मां के अंतिम संस्कार में हुए इमोशनल Image Source : INSTAGRAM

कन्नड़ एक्टर और बिग बॉस कन्नड़ होस्ट किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का बीते दिन निधन हो गया। अभिनेता के मां के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर किच्चा सुदीप के फैंस उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देते नजर आए। इसी बीच एक्टर की मां के अंतिम संस्कार से पहले की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर अभिनेता के फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। इन तस्वीरों में किच्चा सुदीप पॉलीटिशियन बसवाराज बोम्मई के गले लग कर रोते दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर कन्नड़ स्टार की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

इमोशनल दिखे किच्चा सुदीप

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक्स पर किच्चा सुदीप के इमोशनल पलों की झलक साझा की, जिसमें अभिनेता पूर्व मुख्यमंत्री के कंधे पर सिर रखकर इमोशनल होते दिख रहे हैं। सामने उनकी मां का पार्थिव देह रखा है और किच्चा सुदीप भी उन्हीं के पास खड़े हैं। राजनेता ने सुदीप और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और सरोजा संजीव के निधन पर शोक जताया।

बसवराज बोम्मई का ट्वीट

बसवराज बोम्मई ने ट्वीट में लिखा- 'अभिनेता सुदीप ने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए जिनका आज निधन हो गया और परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।' उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा था- 'एक मशहूर फिल्म अभिनेता और प्रिय किच्चा सुदीप की मां ती सरोजा के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अभिनेता सुदीप और उनके परिवार को उनकी मां की मृत्यु का दुख सहन करने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ॐ शांति।'

86 साल की थीं किच्चा सुदीप की मां

गौरतलब है कि किच्चा सुदीप की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। खराब तबीयत के चलते उन्हें बेंगलुरू के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रविवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ी और सुबह सात बजे उनका देहांत हो गया। वह 86 साल की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन