1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माथे में बिंदी-हाथ में कंगन... अनंत-राधिका की शादी में पहुंचीं किम कर्दाशियां पर चढ़ा देसी रंग, की ऑटो की सवारी

माथे में बिंदी-हाथ में कंगन... अनंत-राधिका की शादी में पहुंचीं किम कर्दाशियां पर चढ़ा देसी रंग, की ऑटो की सवारी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 12, 2024 07:23 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 07:23 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियां मुंबई पहुंची हैं, जिनमें इंटरनेशनल स्टार किम कर्दाशियां का नाम भी शामिल है। किम कार्दशियां अपनी बहन क्लोइ कार्दशियां के साथ मुंबई पहुंची हैं।

kim kardashian- India TV Hindi
किम कर्दाशियां अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहंची हैं। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अनंत बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुके हैं, जहां वह राधिका संग सात फेरे लेंगे। इस शाही शादी में सिर्फ भारतीय सेलिब्रिटी ही नहीं, कई इंटरनेशनल सेलेब्स भी शामिल होंगे। विदेशी हसीनाएं किम कर्दाशियां भी अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची हैं। इंटरनेशनल स्टार अपनी बहन क्लोइ कर्दाशियां के साथ मुंबई पहुंचीं। एयरपोर्ट से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें वह हमेशा की तरह ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं। लेकिन, भारत पहुंचते ही अब किम पर भी देसी रंग चढ़ गया है। सोशल मीडिया पर किम कर्दाशियां और क्लोई कर्दाशियां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें देसी लुक में देखा जा सकता है। 

मुंबई की सड़कों में एंजॉय करती दिखीं किम कर्दाशियां

वीडियो में किम कर्दाशियां को अपनी बहन क्लोई के साथ मुंबई की सड़कों में ऑटो रिक्शा की सवारी करते देखा जा सकता है। इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा, वह था किम का देसी अवतार। रिक्शा में बैठीं किम के माथे पर बिंदी और हाथ में कंगन भी नजर आ रहे हैं। उनकी बहन क्लोई ने भी माथे में बिंदी लगा रखी है और दोनों रिक्शे में बैठकर वीडियो बना रही हैं और मुंबई की बारिश एंजॉय कर रही हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किम-क्लोई की टुक-टुक राइड का वीडियो वायरल

किम कर्दाशियां और क्लोई कर्दाशियां का ये शानदार वीडियो सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें कम पेस्टल ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और क्लोइ बेज कलर की ड्रेस में हैं। वीडियो शेयर करते हुए फेमस पैपराजी ने कैप्शन में लिखा- 'कर्दाशियां सिस्टर्स ने मुंबई की फेमस टुक-टुक राइड का एक्सपीरियंस लिया।' वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

वीडियो पर यूजर दे रहे रिएक्शन

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'अब रिक्शा वाला बिग बॉस ओटीटी में आएगा।' एक अन्य ने किम कर्दाशियां के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'ठीक है लेकिन यह वास्तव में बहुत आश्चर्यजनक है! मुझे आशा है कि वे भारत में बहुत अच्छा समय बिताएंगे और भारत की सभी सुंदरता और संस्कृति को देखेंगे।' रिक्शे की सवारी करते हुए वीडियो में दोनों बहनों की एक्साइटमेंट देख फैंस भी हैरान हो रहे हैं। क्लोई और किम कर्दाशियां, हॉलीवुड रियलिटी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उनकी जिंदगी और परिवार पर बना शो ‘द कर्दाशियांस’ पॉपुलर और सक्सेसफुल शो है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन