1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोमांटिक अंदाज़ में किम शर्मा और लिएंडर पेस ने की क्रिसमस की शुरुआत

रोमांटिक अंदाज़ में किम शर्मा और लिएंडर पेस ने की क्रिसमस की शुरुआत

 Published : Dec 24, 2021 12:23 pm IST,  Updated : Dec 24, 2021 12:27 pm IST

क्रिसमस के आने से पहले किम शर्मा और लिएंडर पेस ने अपने क्रिसमस की शुरुआत खास अंदाज़ में की है।

Kim Sharma- India TV Hindi
रोमांटिक अंदाज़ में किम शर्मा और लिएंडर पेस ने की क्रिसमस की शुरुआत Image Source : INSTAGRAM/KIMSHARMAOFFICIAL

Highlights

  • किम शर्मा ने साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में शुरुआत की थी
  • इस फिल्म में उन्होंने बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा किया था

साल 2000 की फिल्म मोहब्बतें के जरिए से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली किम शर्मा ने अपने 'बॉयफ्रेंड' और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ क्रिसमस का जश्न शुरू कर दिया है। गुरुवार को किम ने लिएंडर के साथ क्रिसमस के शुरुआती जश्न की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपना एक सोलो शॉट शेयर किया, जिसमें वह खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। उसने तस्वीर को कैप्शन दिया: "ब्लर।"

उन्होंने एक रोमांटिक तस्वीर भी साझा की, जिसमें अभिनेत्री, लिएंडर को किस करती नजर आ रही है।

इस साल की शुरुआत में टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ अभिनेत्री की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आने की वजह से ये कपल काफी ट्रेंड में था। बाद में उन्हें मुंबई की सड़कों पर एक दूसरे का हाथ थामे टहलते हुए देखा गया।

उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को लोगों के बीच कबूल किया। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक-दूसरे के साथ की तस्वीर को शेयर किया। तस्वीर शेयर कर पेस ने लिखा, "मैजिक,"

फिल्म में मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री किम शर्मा दिग्गज कलाकारों - अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन  के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, प्रीति झंगियानी और शमिता शेट्टी जैसे चेहरे भी शामिल थे। अभिनेत्री फिदा, कहता है दिल बार, तुम से अच्छा कौन है, नेहले पे देहला और मनी है तो हनी है जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन