कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार सुपरहिट कॉमेडी के साथ लौट रहे हैं। बुधवार को कपिल शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस कॉमेडी फिल्म का सीक्वल 10 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा सकता है। डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी की इस फिल्म में कपिल शर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं मनजोत सिंह भी अहम किरदार निभाएंगे। साथ ही इसमें कपिल के साथ 3 हीरोइन्स तृप्ति डिमरी, शनाया कपूर और त्रिधा चौधरी अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं।
ट्रेलर में दिखी कहानी की झलक
स्टार स्टूडियो18 और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट द्वारा अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शंस के सहयोग से प्रस्तुत, 2015 की फिल्म का सीक्वल 'किस किस को प्यार करूं 2' इस फ्रैंचाइजी को बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है।
कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में लौट रहे हैं और अपने कॉमिक टाइमिंग के साथ इस भूमिका में चार चांद लगा रहे हैं। कलाकारों में मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान शामिल हैं। अनुभवी अभिनेता असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा और सुशांत सिंह भी फिल्म में शामिल हैं, साथ ही जेमी लीवर, स्मिता जयकर और सुप्रिया शुक्ला भी कहानी में गहराई और हास्य जोड़ते हैं। ट्रेलर फिल्म के केंद्रीय संघर्षों, लव ट्रायंगल, गलतफहमियों और कई हास्यपूर्ण परिदृश्यों की झलकियां प्रस्तुत करता है, जिससे पता चलता है कि सीक्वल अपने पिछले भाग की तुलना में बड़ा, ज़ोरदार और अधिक अराजक होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माताओं ने इस फ्रेंचाइजी के रोमांस और कॉमेडी के मिलाप पर ध्यान दिया है।
सुपरहिट रहा था पहला पार्ट
साल 2015 में कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं रिलीज हुई थी। इसे अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ एलि एवराम, मांजरी फर्नांडिस और अरबाज खान अहम किरदारों में नर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और 71 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म का बजट 36 करोड़ रुपये था और भारत में ही 58 करोड़ रुपयों से ज्यादा रुपये कमाए थे। अब 10 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। किस किस को प्यार करूं 2 अगले महीने की 12 दिसंबर को रिलीज हो रही है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी पहले पार्ट का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं।
ये भी पढ़ें- दादा का बॉलीवुड में खूब चला सिक्का, बेटे ने भी कमाया नाम, अब पोता भी बना अजय देवगन की फिल्म का हीरो