1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले ही ऑडिशन में गजब दिखती थीं कृति सेनन, कर दी थी एक बात क्लियर, एक्टिंग देख कहेंगे- आपदा में अवसर तलाश ली!

पहले ही ऑडिशन में गजब दिखती थीं कृति सेनन, कर दी थी एक बात क्लियर, एक्टिंग देख कहेंगे- आपदा में अवसर तलाश ली!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 29, 2025 10:36 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 10:36 am IST

कृति सेनन के पहले ऑडिशन वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। उनका ये वीडियो वायरल हो गया है। एक्ट्रेस ने इसमें एक ऐसी बात कही है कि अब ये सबका ध्यान खींच रही है। लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि वो अपनी जुबान की पक्की हैं।

kriti sanon- India TV Hindi
कृति सेनन। Image Source : FACC2911/INSTAGRAM

आज के दौर की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाले कृति सेनन अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग से भी लोगों को इंप्रेस कर चुकी हैं। उनकी अदाओं के लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के जरिए उनका चार्म देखने को मिलता रहता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो काफी पुराना है और इसका राबता उनके पहले ऑडिशन से है, जब कृति बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश में लगी थी। आज भले ही कृति पैठ जमा चुकी हों, लेकिन एक दौर ऐसा था जब वो इंडस्ट्री में काम की तलाश में कई ऑडिशन दे रही थी। ये वायरल हो रहा वीडियो भी उसी दौर का है।

कृति के ऑडिशन में क्या-क्या हुआ?

बताया जा रहा है कि सामने आया ये वीडियो 13 साल पुराना है। इस वीडियो में कृति सेनन ऑडिशन देने पहुंची हैं। वो काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रीम कलर की एक ऑफ सोल्डर ड्रेस कैरी की है। कृति पहले अपने परिचय देती हैं और फिर वो साफ कहती हैं कि वो 2 पीस नहीं पहनेंगी, वो ऐसा करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। इसके बाद वो एक्टिंग शुरू करती है, वो किसी आपदा में मदद मांग रही हैं। वो तीन बार अलग-अलग अंदाज में एक्ट करती दिखती हैं। वो मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।

यहां देखें वीडियो

लोग कर रहे कृति की तारीफ

अब ये चर्चा हो रही है कि कृति ने पहले ही ऑडिशन में साफ कर दिया था कि वो बिकिनी नहीं पहनेंगी और 11 साल के करियर में ऐसा ही हुआ भी। वो कभी भी बिकिनी पहने नजर नहीं आईं। लोगों का कहना है कि उन्होंने जो कहा वो कर भी दिखाया। कृति की तारीफ भी की जा रही है। जाहिर तौर पर कृति बोल्ड लुक में कई बार नजर आईं हैं, लेकिन उन्होंने हद से ज्यादा बोल्डनेस दिखाने से हमेशा ही परहेज किया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कृति सेनन

बता दें, कृति सेनन ने साल 2014 में डेब्यू किया था। वो अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती' से हिंदी सिनेमा में एंट्री की थीं। इससे पहले उन्होंने कई ऑडिशन दिए। अब जल्द ही कृति एक्टर शाहिद कपूर के साथ 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कृति को सलमान खान की 'किक 2' में भी देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर उमड़ी हजारों की भीड़ के बीच गिरे थलापति विजय, सुपरस्टार के लिए दीवानगी की हदें पार कर रहे फैन

'ये तो आमिर खान है...', सुनील ग्रोवर को देखती ही कंफ्यूज हुए लोग, बातें सुनते ही कार्तिक-अनन्या की भी छूटी हंसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन