1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लारा दत्ता के पिता का निधन, पति महेश संग अंतिम दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस

लारा दत्ता के पिता का निधन, पति महेश संग अंतिम दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस

 Published : May 31, 2025 09:53 pm IST,  Updated : May 31, 2025 10:21 pm IST

लारा दत्ता के पिता और रिटायर्ड विंग कमांडर एल.के. दत्ता का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस लारा अपने पिता ललित कुमार दत्ता के अंतिम दर्शन पर पति के साथ नजर आईं।

lara dutta- India TV Hindi
लारा दत्ता के पिता का निधन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता को लेकर दुखद खबर सामने आई है। लारा दत्ता के पिता, इंडियन एयर फोर्स के रिटायर्ड विंग कमांडर एल.के. दत्ता का 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है। एक्ट्रेस अपने पति महेश भूपति के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा परिवार गमगीन हालत में नजर आया। उनके निधन के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लारा के पिता का निधन मुंबई में हुआ। सोशल मीडिया पर उनके पिता के अंतिम विदाई से एक्ट्रेस की कई वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही हैं।

लारा दत्ता के पिता पंचतत्व में हुए विलीन

एल.के. दत्ता की मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर लारा दत्ता का उनके पति के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सफेद रंग के कपड़े पहने अपने पति के साथ दिख रही हैं। हाल ही में 12 मई को लारा दत्ता के पिता ललित कुमार दत्ता ने अपना जन्मदिन मनाया था और अब इसके ठीक 20 दिन बाद उनके पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार यानी आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान गृह में किया गया था।

लारा दत्ता के पिता एल.के. दत्ता के बारे में

एक्ट्रेस लारा दत्ता के पिता एल.के. दत्ता भारतीय वायुसेना में एक सम्मानित विंग कमांडर थे। वे छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शामिल हो गए थे और इंडियन एयर फोर्स में अपनी सेवा दी। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 1965, 1969 और 1971 में तीन युद्धों में भाग लिया था, जिससे राष्ट्र के प्रति उनके अटूट प्यार का पता चलता है। दुख की बात यह थी कि 41 साल की उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें उड़ान भरने से मना करना पड़ा। उन्हें एक बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी पायलट के रूप में सेवा करने का भी सम्मान मिला था। लारा ने खुद टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया यह खुलासा किया था।

लारा दत्ता का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो लारा दत्ता मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में वह अक्षय कुमार के साथ फिर से दिखाई देने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने 2021 में थ्रिलर 'बेल बॉटम' में साथ काम किया था। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई स्टार कलाकार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन