1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दो बच्चे-पत्नी को छोड़ एक्टर ने प्रेग्नेंट कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से की शादी, जल्द ही तीसरे बच्चे के बनेंगे पिता

दो बच्चे-पत्नी को छोड़ एक्टर ने प्रेग्नेंट कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से की शादी, जल्द ही तीसरे बच्चे के बनेंगे पिता

 Published : Jul 28, 2025 01:03 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 01:03 pm IST

एक्टर, शेफ और एंटरप्रन्योर माधमपट्टी रंगराज ने प्रेग्नेंट कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से दूसरी शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर ने अपने फैंस को एक साथ दो बड़े सरप्राइज दिए हैं। दोनों ने पहले गुपचुप शादी रचाई और फिर सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी दी।

Madhampatty Rangaraj second wife Joy Crizildaa- India TV Hindi
माधमपट्टी रंगराज और जॉय क्रिजिल्डा Image Source : X/@JOY_STYLIST

'कूकू विद कोमाली' के जज के रूप में मशहूर एक्टर और शेफ माधमपट्टी रंगराज इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्टर-शेफ ने हाल ही में जॉय क्रिजिल्दा से शादी की और कुछ ही घंटों बाद यह भी घोषणा की कि वे अपनी दूसरी पत्नी संग पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी दूसरी शादी और तीसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी एक साथ देकर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। अब लोग जॉय क्रिजिल्दा कौन हैं? इस बारे में जानने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। यहां जानें माधमपट्टी रंगराज की दूसरी पत्नी क्या करते हैं।

जॉय क्रिजिल्दा कौन हैं?

जॉय क्रिजिल्दा एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं जो तमिल सिनेमा में काम करने के लिए जानी जाती हैं। नेटटीवी4यू की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉय का जन्म 28 अगस्त, 1988 को हुआ था। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने चेन्नई से विजुअल कम्युनिकेशंस में डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान क्रिजिल्दा ने स्टार टीवी में एक अपरेंटिस के तौप पर भी काम किया और बाद में कैप्टन टीवी में काम करने लगीं। हालांकि, जब उन्होंने एक निर्माता के रूप में काम करना शुरू किया तो उन्हें एहसास हुआ कि वो फैशन की दुनिया में कुछ करना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनाने का फैसला किया। डिजाइनिंग में दिलचस्पी होने के कारण उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया और फिल्म 'राजथंथिरम' से तमिल सिनेमा में काम करना शुरू किया।

माधमपट्टी रंगराज-जॉय क्रिजिल्दा के घर गूंजेगी किलकारी

अपने पहले प्रोजेक्ट के बाद जॉय क्रिजिल्दा ने थलापति विजय की फिल्म 'जिल्ला' में कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट का काम किया और फिल्म में उनके लिए कपड़े डिजाइन किए। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें उनके काम के लिए खूब सराहा जाने लगा। विजय-मोहनलाल स्टारर फिल्म में अपने काम के बाद जॉय क्रिजिल्दा ने रवि मोहन, अथर्व मुरली और विशाल जैसे कई अभिनेताओं के साथ काम किया है और उनके लिए डिजाइन तैयार किए। पिछले कई साल में जॉय ने 'डार्लिंग', 'रेक्का', 'मिरुथन' और 'वेलाइक्करन' जैसी कई फिल्मों में स्टार्स के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया है। शुरुआत में फिल्म निर्देशक बनाने वाली जॉय क्रिजिल्दा को इसमें सफलता नहीं मिली और उन्होंने अपना पूरा ध्यान फैशन जगत में लगा दिया। एक डिजाइनर होने के अलावा वह एक बिजनेसवुमन भी हैं और उन्होंने एक भारतीय फैशन डिजाइन ब्रांड भी शुरू किया था। इसके अलावा माधमपट्टी रंगराज की दूसरी पत्नी जॉय ने पहले 2018 में 'पोनमगल वंधल' के निर्देशक जेजे फ्रेडरिक से शादी की थी और बाद में 2023 में उनका तलाक हो गया। बता दें कि जॉय क्रिजिल्दा अब 6 महीने प्रेग्नेंट हैं।

5 साल छोटी जॉय से माधमपट्टी रंगराज ने की शादी

जॉय क्रिजिल्दा का जन्म 28 अगस्त, 1988 को हुआ था और इस साल वह 37 साल की हो जाएंगी। वहीं, माधमपट्टी रंगराज का जन्म 2 अप्रैल, 1983 को हुआ था, जिससे 2025 में उनकी उम्र 42 साल हो जाएगी। दोनों की उम्र में 5 साल का अंतर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन