1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यकीन मानिए ‘काचा बादाम’ पर माधुरी दीक्षित का ये वीडियो देख आप भूल जाएंगे पुराने वीडियोज

यकीन मानिए ‘काचा बादाम’ पर माधुरी दीक्षित का ये वीडियो देख आप भूल जाएंगे पुराने वीडियोज

 Published : Mar 31, 2022 08:28 am IST,  Updated : Mar 31, 2022 08:28 am IST

माधुरी दीक्षित ने रितेश देशमुख के साथ इस गाने पर रील बनाया है।

madhuri dixit - India TV Hindi
madhuri dixit  Image Source : INST/MADHURI DIXIT

Highlights

  • माधुरी दीक्षित ने रितेश देशमुख के साथ इस गाने पर रील बनाया है
  • वीडियो में माधुरी सिल्वर कलर का लहंगा पहनी हुई हैं

रिलीज के इतने दिनों बाद भी भुबन बादायकर के गाने ‘कच्चा बादाम’ का खुमार लोगों के दिमाग से नहीं उतरा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। धक-धक क्वीन माधुरी दीक्षित ने रितेश देशमुख के साथ इस गाने पर वीडियो बनाया है।

माधुरी दीक्षित ने रितेश देशमुख के साथ इस गाने पर रील बनाया है। वीडियो में माधुरी सिल्वर कलर का लहंगा पहनी हुई हैं वहीं रितेश ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। माधुरी ‘काचा बादाम’ गाने के स्टेप्स फॉलो करते-करते आखिर में रितेश देशमुख की ओर ठुमका लगाती हैं और वो लड़खड़ा जाते हैं, जिसके बाद माधुरी जोर से हंसती हैं।

वीडियो के साथ माधुरी ने कैप्शन में लिखा, ‘ ये बहुत मजेदार था, है ना रितेश देशमुख? बहुत-बहुत शुक्रिया मुझे ज्वॉइन करने के लिए रितेश? कमेंट में रितेश लिखते हैं, ‘यह वाकई मजेदार था। हमेशा मेरे लिए सौभाग्य की बात...’

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित ने हाल ही में ओटीटी पर डेब्यू किया है। ओटीटी वेब सीरीज 'द फेम गेम' में माधुरी ने बॉलिवुड सुपरस्टार का किरदार निभाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन