1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' इस दिन देगी दस्तक, महिमा चौधरी-संजय मिश्रा की अनोखी बारात देखने को हो जाओ तैयार

'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' इस दिन देगी दस्तक, महिमा चौधरी-संजय मिश्रा की अनोखी बारात देखने को हो जाओ तैयार

 Published : Nov 17, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 05:23 pm IST

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने सिद्धांत राज सिंह की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' में साथ नजर आने वाले हैं, जो 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi- India TV Hindi
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी Image Source : INSTAGRAM/@IMSANJAIMISHRA

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' को लेकर काफी दिनों से सोशल मीडया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसकी कास्ट फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, जो दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए खुशखबरी है। मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 19 दिसंबर, 2025 को थिएटर में आएगी। इस अनाउंसमेंट के साथ एक प्रमोशनल पोस्टर भी था, जिसमें लीड जोड़ी के बीच शादी के एक खास पल को दिखाया गया था।

महिमा चौधरी-संजय मिश्रा की अनोखी बारात

पोस्टर में संजय मिश्रा का कैरेक्टर माला पकड़े हुए महिमा चौधरी को प्यार से देख रहा है, जो ट्रेडिशनल दुल्हन के कपड़ों में शर्माते हुए दिख रही हैं। फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'शादी की घंटियां बज रही हैं! प्यार, परिवार और दूसरे मौके का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए। #दुर्लभप्रसादकीदूसरीशादी 19 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आ रही है।'

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी की कहानी

सिद्धांत राज सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो समाज और परिवार के दबाव में अपने विधुर पिता के लिए नई दुल्हन ढूंढने का इरादा कर लेता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कहानी प्यार, पारिवारिक रिश्तों और अचानक आने वाली कॉमेडी सिचुएशन के विषयों को दिखाती है। इस फिल्म में व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया और श्रीकांत वर्मा जैसे कलाकार हैं, जो महिमा चौधरी और संजय मिश्रा के साथ अपने बेहतरीन किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

62 की उम्र में दूल्हा बने संजय मिश्रा

अपने रोल के बारे में बात करते हुए 62 साल के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा, 'दुर्लभ प्रसाद एक ऐसा किरदार है जिसे आप उसकी सादगी और मासूमियत के लिए पसंद करेंगे। इमोशन के साथ कॉमेडी हमेशा खास होती है और इस फिल्म में दोनों ही भरपूर हैं। मैं दर्शकों को इस अनोखे दूल्हे और उसके उतने ही अनोखे सफर से मिलने के लिए उत्साहित हूं।' रिलीज़ डेट अनाउंसमेंट से पहले, संजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था।

ये भी पढे़ं-

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना जल्द बन सकते हैं पापा? पत्नी आकांक्षा चमोला कर रहीं बेबी प्लानिंग, ज्योतिषी का दावा

'बिग बॉस' की ये मशहूर कंटेस्टेंट बने वाली हैं दुल्हन, होने वाले पति संग रोमांटिक तस्वीरें की शेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन