1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूल में वर्कआउट करते नजर आए मलाइका-अर्जुन, वायरल हो रहा है वीडियो

पूल में वर्कआउट करते नजर आए मलाइका-अर्जुन, वायरल हो रहा है वीडियो

 Published : Dec 06, 2021 06:56 am IST,  Updated : Dec 06, 2021 06:58 am IST

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार अलग-अलग इवेंट में देखा जा चुका है। दोनों मालदीव में अपने वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं।

Malaika Arora, Arjun Kapoor- India TV Hindi
पूल में वर्कआउट करने नजर आए मलाइका-अर्जुन, वायरल हो रहा है वीडियो Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOOR

Highlights

  • अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं।
  • दोनों ने साल 2019 में दुनिया के सामने जाहिर किया था कि वे प्यार में हैं।

लवबर्डस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। अभिनेता ने अपनी प्रेमिका को 'टास्कमास्टर' बताया है। अर्जुन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कपल एक्वा साइकलिंग करते नजर आ रहे हैं।

फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त टास्क मास्टर होती है। मैं छुट्टी के दिन भी कसरत कर रहा हूं और इसका पूरा श्रेय मलाइका अरोड़ा को जाता है।"

पोस्ट को केवल 10 मिनट में 7,000 से अधिक लाइक्स मिल गए।

वीडियो में, अर्जुन और मलाइका दोनों को बादशाह के वायरल ट्रैक जुगनू के लिए एक पूल के अंदर पानी के नीचे साइकिल पर एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। मलाइका ने फ्लेक्सिंग इमोजी के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। अर्जुन की चचेरी बहन रिया कपूर ने भी तस्वीरों पर दिल का इमोजी शेयर किया। एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी हार्ट इमोजीस के साथ कमेंट किया।  

अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार अलग-अलग इवेंट में देखा जा चुका है। दोनों अपने वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं। मलाइका ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया जिसमें अर्जुन को नाश्ता करते हुए देखा जा सकता है। मलाइका ने वीडियो को कैप्शन दिया, "DND (डोंट डिस्टर्ब)... मैन ऑन वर्क।" 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन के पास वर्तमान में तीन फिल्में- 'एक विलेन रिटर्न्‍स', 'कुट्टी' और 'द लेडी किलर' हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन