1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर को मलाइका ने क्यों कहा- 'चोर', एक्टर को कॉमेंट करना पड़ गया भारी!

अर्जुन कपूर को मलाइका ने क्यों कहा- 'चोर', एक्टर को कॉमेंट करना पड़ गया भारी!

 Published : Feb 08, 2022 03:50 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 03:52 pm IST

Malaika Arora and Arjun Kapoor Calls Chor: मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को चोर कहा है। इसको लेकर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।

Malaika Arora Calls Arjun Kapoor Chor- India TV Hindi
मलाइका और अर्जुन (फाइल फोटो) Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में
  • मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन को कहा- चोर
  • कॉमेंट करने के बाद बुरे फंसे हैं अर्जुन कपूर

Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। मलाइका ने अपने प्यारे बॉयफ्रेंड को 'चोर' तक कह दिया है। इसके बाद इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने मलाइका की एक फोटो पर कॉमेंट किया जिसके बाद उनको जवाब में 'चोर' सुनने को मिला।

मलाइका ने आज से करीब दो दिन पहले एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फोटो में मलाइका बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। स्विमिंग पूल वाली तस्वीर में मलाइका अर्जुन को काफी अच्छी लगी जिसके कारण वो खुद को कॉमेंट करने से रोक नहीं पाए।

मलाइका अरोड़ा ने उस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था- संडे सनी साइड अप (Sunady Sunny side up...)। उसके बाद फोटो पर अर्जुन कपूर ने कॉमेंट किया- नाइस कैप्शन और एक इमोजी भी लगा दी। उसी के जवाब में मलाइका ने लिखा- हाहाहाह कैप्शन चोर...।

Bhabi Ji Ghar Par Hain: शिल्पा शिंदे से लेकर नेहा पेंडसे तक, इतनी बार बदली हैं 'भाभियां'

Malaika Arora Calls Arjun Kapoor Chor
Image Source : INSTAGRAMमलाइका का कॉमेंट

बस फिर क्या था, इसके बाद ट्रोल करने वालों को एक और मौका मिल गया। यूजर्स अब इस कॉमेंट को पसंद कर रहे हैं और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वैसे वेलेंटाइन के मौसम में बेचारे अर्जुन को कॉमेंट करना वाकई भारी पड़ गया।

बता दें, हालही में मलाइका अपने एक्स पति के अरबाज खान के साथ नजर आईं। वे अपने बेटे को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट गए थे। जहां पर दोनों की मुलाकात हो गई। उसके बाद अरबाज और मलाइका की फोटो भी जमकर शेयर होने लगी।

Oscars 2022: ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा आज, भारत को इन 3 फिल्मों से हैं उम्मीदें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन