1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Malaika Arora के Ex हसबैंड और बॉयफ्रेंड होंगे आमने-सामने, इस शो में साथ आएंगे Arbaaz Khan-Arjun Kapoor

Malaika Arora के Ex हसबैंड और बॉयफ्रेंड होंगे आमने-सामने, इस शो में साथ आएंगे Arbaaz Khan-Arjun Kapoor

 Published : Sep 20, 2022 03:07 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 03:07 pm IST

Arbaaz Khan Arjun Kapoor In Malaika Arora Show: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने तलाक के बाद अलग राहें चुनीं। मलाइका अब अर्जुन कपूर के साथ हैं। जिसके बाद से खान परिवार और कपूर परिवार में विवाद की खबरें भी सामने आई थीं।

Malaika Arora ex-husband and boyfriend- India TV Hindi
Malaika Arora ex-husband and boyfriend Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'अरोड़ा सिस्टर्स' में होगा सामना
  • शो में दिखेगी अमृता और मलाइका की पर्सनल लाइफ

Arbaaz Khan Arjun Kapoor: बॉलीवुड की दमदार डांसर और मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। वह बीते कुछ साल से एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इसके पहले मलाइका अरोड़ा ने फिल्म निर्माता और अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी। 18 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। तब से लोगों को इस बात का इंतजार रहता है कि कब अर्जुन और अरबाज का आमना-सामना होगा। तो अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि अब एक ऐसा मौका आने वाला है जब मलाइका के Ex हसबैंड और बॉयफ्रेंड आमने सामने होंगे।

 'अरोड़ा सिस्टर्स' में होगा सामना 

खबर है कि अरबाज खान (Arbaaz Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय बाद एक ही जगह साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों अब 'अरोड़ा सिस्टर्स' नाम के OTT चैट शो में साथ नजर आएंगे। बहुत जल्द डिज्नी+हॉटस्टार पर  मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ रिएलिटी शो 'अरोड़ा सिस्टर्स' लेकर आ रही हैं। खबर है कि इस चैट शो में पहली बार अरबाज खान और अर्जुन कपूर का आमना सामना होगा। ऐसे में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड और एक्स हसबैंड के बीच की बातचीत कैसी होगी इसकी कल्पना करना भी लोगों को उत्साहित कर रहा है। 

Kartik Aaryan ने किया इकोनॉमी क्लास में सफर, स्टार को देखते ही फैंस हुए क्रेजी; Watch Video

शो में दिखेगी अमृता और मलाइका की पर्सनल लाइफ 

इस शो को लेकर पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शो की थीम 'अरोड़ा सिस्टर्स' मलाइका और अमृता अरोड़ा की पर्सनल लाइफ के इर्द-गिर्द है। फैंस को इन बहनों की जिंदगी में झांकने का मौका मिलेगा। अरोड़ा सिस्टर्स के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया कि इस शो में अरबाज खान और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। हालांकि यह भी हो सकता है कि दोनों को अलग-अलग एपिसोड में देखा जाए। इस शो में अर्जुन कपूर और अरबाज खान के अलावा अमृता और मलाइका के परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।

Doctor G Trailer: फिर टैबू तोड़ने आए Ayushmann Khurrana, अब स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर करेंगे महिलाओं की जांच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन