1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 6 साल की उम्र में ही मलाइका ने देखा था मां-बाप का बिखरा रिश्ता, पेरेंट्स के तलाक के बाद ऐसी बीती लाइफ

6 साल की उम्र में ही मलाइका ने देखा था मां-बाप का बिखरा रिश्ता, पेरेंट्स के तलाक के बाद ऐसी बीती लाइफ

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 11, 2024 01:10 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 02:36 pm IST

बॉलीवुड से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मलाइका अरोड़ के सौतेले पिता अनिल मेहता ने आत्महत्या कर ली है। मलाइका के सौतेले पिता बीमारी से जूझ रहे थे। वैसे ये कम ही लोग जानते हैं कि मलाइका की मां ने पहले पति से तलाक के बाद अनित मेहता से शादी की थी।

Malaika Arora, anil arora- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा का परिवार। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर आज मातम पसर गया है। एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया है। अभिनेत्री मलाइका मेहता के सौतेले पिता अनिल अरोड़ा ने छठवें माले से कूदकर जान दे दी। इस खबर ने हर किसी को हैरान किया है। अभिनेत्री के सौतेले पिता का जाना उनके पूरे परिवार को गहरा सदमा दे गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9 बजे के करीब मलाइका के पिता अनिल मेहता ने छत से कूदकर जान दी है। ऐसा करने के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। वैसे अगर मलाइका मेहता के सौतेले पिता की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो वो कुछ अच्छी नहीं थी। 

बचपन में बिखरा था मलाइका का घर

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। माना जा रहा कि बीमारी ही उनके आत्महत्या की एक वजह हो सकती है। वैसे अनिल मेहता और मलाइका की मां जॉइस पालीकार्प के बीच दोस्तों जैसा रिश्ता था। ये कम ही लोग जानते थे कि अनिल मेहता, मलाइका के सगे पिता नहीं हैं। मलाइका और उनके सौतेले पिता के बीच सगे से भी बढ़कर रिश्ता था। सालों पहले ही मलाइका के असल माता-पिता दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद मलाइका और उनकी बहन को मां ने अकेले ही पाला। मलाइका अरोड़ा ने बचपन में ही बिखरता घर देखा और उन्होंने अपने पिता से मां के अलगाव पर खुलकर बात भी की है और बताया कि माता-पिता के अलग होने के चलते उनका खुशहाल बचपन कैसे दुखद हो गया। माता-पिता के अलग होने पर मलाइका को भी काफी परेशानियों का सामने करना पड़ा। 

मलाइक ने जब की मां-बाप के तलाक पर बात

मलाइका जब छह साल की थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद वो अपनी मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ ठाणे से चेंबूर आकर रहने लगी थीं। उनकी मां ने ही एक्ट्रेस की परवरिश की। गलाटा इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था, 'मेरा बचपन बहुत शानदार था, लेकिन यह आसान नहीं था। वास्तव में पीछे मुड़कर देखें तो मैं इसे उथल-पुथल भरे शब्दों में बयां कर सकती हूं। लेकिन मुश्किल समय आपको जरूरी सबक भी सिखाता है।

मलाइका के पिता से सुधरे थे रिश्ते

फिलहाल हालिया तस्वीरों पर गौर करें तो  इससे जाहिर हो रहा है कि सौतेले पिता से एक्ट्रेस के काफी करीबी रिश्ते थे। वो उन्हें सगे पिता की तरह ही प्यार करती थीं। सभी अकसर एक साथ वक्त गुजारा करते थे। इनके फैमिल डिनर की तस्वीरें हमेशा चर्चा में रहती थीं। सोशल मीडिया पर भी मलाइका फैमिली फोटो साझा किया करती थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन