1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता की मौत के बाद घर पहुंची मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी आए नजर, सीसीटीवी की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

पिता की मौत के बाद घर पहुंची मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी आए नजर, सीसीटीवी की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 11, 2024 02:06 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 04:30 pm IST

मलाइका के पिता की मौत के बाद यहां लोगों का आना शुरू हो गया है। मलाइका भी अपने घर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी खबर मिलते ही घर पहुंचे हैं। इन सितारों का यहां पहुंचे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

malaika arora- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा पहुंची घर Image Source : INSTAGRAM

मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को मलाइका के सौतेले पिता ने 6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। इस खबर से पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया है। वहीं इस दुखद खबर के मिलने के बाद बॉलीवुड सितारे भी मलाइका के घर पहुंच रहे हैं। मलाइका भी सौतेले पिता अनिल की मौत की खबर मिलने के बाद घर पहुंची हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलाइका सफेद शर्ट में गाड़ी से उतरकर रोती हुई घर के अंदर दाखिल होती हैं। मलाइका के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके घर पहुंच गए हैं। 

अर्जुन कपूर और अलवीरा अग्निहोत्री पहुंचे घर

मलाइका के पिता के निधन की खबर मिलते ही सितारों का यहां आना शुरू हो गया है। मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर यहां पहुंच गए हैं। साथ ही अलवीरा अग्निहोत्री भी खबर सुनते ही मौके पर पहुंची हैं। साथ ही मौके पर मुंबई पुलिस भी मौजूद है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के बाहर पुलिस के जवान तैनात दिखाई दे रहे हैं। साथ ही घर के अंदर भी इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल को भी पुलिस ने घेरे में बंद कर दिया है। इसी के बीच मलाइका के परिवार के लोग भी यहां इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। 

मर्चेंट नेवी में थे मलाइका के पिता

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मुंबई में रहते थे। जॉयसी पोलीकार्प ने पहले पति से तलाक के बाद उनसे शादी की थी। अनिल अपने बच्चों और पत्नी के साथ अक्सर नजर आ जाया करते थे। अब अनिल की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। मलाइका के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन