1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका के संगीत में मानुषी छिल्लर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग डांस करते आईं नजर, इस वीडियो ने दी अफवाहों को हवा

अनंत-राधिका के संगीत में मानुषी छिल्लर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग डांस करते आईं नजर, इस वीडियो ने दी अफवाहों को हवा

 Published : Jul 08, 2024 08:55 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 08:55 am IST

अनंत-राधिका के संगीत से मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के भाई वीर पहारिया संग मानुषी छिल्लर को डेटिंग रूमर्स के बीच डांस करते देखा गया।

Manushi Chhillar, Veer Pahariya- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग डांस करते आईं नजर Image Source : INSTAGRAM

मानुषी छिल्लर को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में दिल खोलकर नाचते हुए देखा गया। मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी लव लाइफ को जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच अनंत-राधिका के संगीत नाइट से मानुषी का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहारिया के साथ झूमती हुई दिख रही हैं। दोनों की इस वीडियो ने उनकी डेटिंग रूमर्स की अफवाहों को हवा दे दिया है।

मानुषी छिल्लर-वीर पहारिया का डांस वीडियो

मानुषी छिल्लर और वीर पहारिया का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जगल की आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसके बाद दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी के इस वीडियो ने मानुषी और वीर की डेटिंग अफवाहों की खबर को हवा दी है। यूजर्स भी इस वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप उन्हें 'तू झूठी मैं मक्कार' के पॉपुलर गाने 'शो मी द ठुमका' पर डांस करते देख सकते हैं। इस वीडियो में उनके साथ जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया भी डांस करते दिखाई दे रहै हैं।

मानुषी छिल्लर रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बारे में

बता दें कि अनंत-राधिका के संगीत सेरेमनी में मानुषी छिल्लर ने सिल्वर लहंगा पहना था। वहीं, वीर ने हाई एंड फैशन ब्रांड का शॉर्ट कुर्ता पहना, जिसमें वह हैंडसम भी लग रहे थे। वीर पहारिया, जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के भाई हैं। वीर भी जल्द एक्टिंग में डेब्यू कर सकते हैं। वह अक्षय की फिल्म 'स्काई फोर्स' में एक कोच की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

मानुषी-वीर के लिंकअप की खबरें

मानुषी और वीर की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। इससे पहले दोनों साथ में अनंत और राधिका के गरबा नाइट में नजर आए थे। बॉलीवुड के रूमर्ड कपल के लिंकअप की खबरें इस साल के शुरुआत में आई थी। दोनों साथ में कुछ समय पहले लंदन में साथ में वेकेशन पर गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन