1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर ने शराब के नशे में किया हंगामा, शख्स का कॉलर पकड़ हाथापाई पर उतरे

सिंगर ने शराब के नशे में किया हंगामा, शख्स का कॉलर पकड़ हाथापाई पर उतरे

 Published : Jul 31, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 04:08 pm IST

सोशल मीडिया पर एक सिंगर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो शराब के नशे में एक शख्स के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है सिंगर ने ये हंगामा टी सीरीज के ऑफिस में किया है। जानिए कौन है वो सिंगर।

Milind gaba- India TV Hindi
सिंगर ने शराब के नशे में किया हंगामा Image Source : INSTAGRAM

ग्लैमर इंडस्ट्री से अक्सर स्टार्स की एक दूसरे संग लड़ाई और बहसबाजी की खबरें आती रहती हैं, जिन्हें तूल बनते देर नहीं लगती। इसी कड़ी में अब हाल ही में एक सिंगर की किसी संग लड़ाई हो गई है, जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर शराब के नशे में टी-सीरीज ऑफिस में हंगामा करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान सिंगर को एक शख्स का कॉलर पकड़ हाथापाई करते हुए भी देखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है वो सिंगर जिसने नशे की हालत में इस तरह का हंगामा किया है।  

सिंगर ने टी-सीरीज के ऑफिस में किया हंगामा

दरअसल, हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं उनका नाम मिलिंद गाबा है। मिलिंद गाबा वायरल वीडियो में टी-सीरीज के ऑफिस के भीतर कुछ लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मिलिंद के आस-पास कई लोग बैठे हुए दिख रहे हैं। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि बातचीत के दौरान अचानक ही मिलिंद एक शख्स पर हावी होने लगते हैं। फिर दोनों की किसी बात पर बहस होने लगती है। हालांकि वहां आसपास बैठे लोग बीच बचाव में जाते हैं लेकिन मामला शांत होने के बजाय और बढ़ जाता है। इसके बाद मिलिंद अचानक गुस्से में खड़े होकर टेबल पर रखे पेपर फेंक देते हैं और पास बैठे शख्स का कॉलर पकड़ लेते हैं।  

नशे में की हाथापाई

इसके बाद वहां मौजूद लोग मिलिंद को बाहर ले जाने कि कोशिश करते हैं, लेकिन वो नहीं जाते और इसके बाद वो उस शख्स को धक्का देते हैं और हाथापाई पर भी उतर जाते हैं। इस वायरल वीडियो में पंजाबी सिंगर के शराब के नशें में होने का दावा भी किया गया। वहीं वीडियो में वे शराब भी पीते हुए देखें जा सकते हैं। फिलहाल मिलिंद अपने इस वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन