1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय पति के बर्थडे पर हुईं रोमांटिक, शेयर किए एक के बाद एक कई किसिंग पिक्चर्स

मौनी रॉय पति के बर्थडे पर हुईं रोमांटिक, शेयर किए एक के बाद एक कई किसिंग पिक्चर्स

 Published : Aug 09, 2024 02:42 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 02:43 pm IST

'नागिन' समेत ढेर सारे हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपने पति के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल रोमांटिक होते एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Mouni Roy- India TV Hindi
मौनी रॉय पति के बर्थडे पर हुईं रोमांटिक Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सिर्फ अपनी फिटनेस ही नहीं एक्टिंग से भी लोगों का खूब दिल जीतती हैं। इसके अलावा मौनी सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़ी रहती है। मौनी के कोई भी पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इसी बीच एक बार मौनी का हालिया पोस्ट सुर्खियों में है, जिसमें वह पति के साथ रोमांटिक होती तो कभी उन्हें चूमती दिखाई दे रही हैं। 

मौनी रॉय पति संग हुईं रोमांटिक

दरअसल, आज मौनी के पति सूरज नांबियार का बर्थडे है। इस खास मौके पर मौनी ने पति के साथ कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में कपल रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं। दोनों कभी एक-दूसरे को किस करते तो कभी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ फोटोज में मौनी अपने पति के साथ सड़कों पर प्यार भरे पोज देते हुए भी दिखाई दे रही हैं। मौनी ने पति के साथ ये प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखकर उनकी तारीफ भी की है। एक्ट्रेस ने लिखा है- एक्ट्रेस ने कहा, 'डियर हसबैंड, आपने मेरे लिए फैंटेसी बनाई है, उन पन्नों पर ही नहीं, जिन्हें मैं पढ़ना बहुत पसंद करती हूं बल्कि असल जिंदगी में भी। आपने मुझे परियों की कहानी दी है। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। मुझे तुम्हारा परफेक्शंस और व्यवहार करने का तरीका पसंद है। मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन तब शुरू हुए जब मैं तुमसे मिली क्योंकि तुमने हर दिन मेरे दिल की धड़कनें बढ़ा दी। हैप्पी बर्थडे बेबी। आई लव यू।' मौनी का ये पोस्ट इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

मौनी रॉय का वर्क फ्रंट

बात करें मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की तो वह लेटेस्ट रिलीज वेब सीरीज शोटाइम में इमरान हाशमी के साथ नजर आईं, जो कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल और महिमा मकवाना जैसे कलाकार भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन