Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मृणाल ठाकुर ने धनुष संग शादी की अफवाह फैलाने वालों को क्यों कहा धन्यवाद, बोलीं- मैं 10 करोड़ खर्च कर दूं

मृणाल ठाकुर ने धनुष संग शादी की अफवाह फैलाने वालों को क्यों कहा धन्यवाद, बोलीं- मैं 10 करोड़ खर्च कर दूं

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Feb 15, 2026 07:11 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 07:11 pm IST

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स वायरल हुई थीं, जिनमें कहा गया था कि मृणाल ठाकुर और धनुष सीक्रेट वेडिंग प्लान कर रहे हैं। हालांकि, 'दो दीवाने सहर में' एक्ट्रेस मृणाल ने कहा कि उन्हें यह अफवाहें बहुत मजेदार लगी।

mrunal thakur dhanush- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@TAHIRJASUS मृणाल ठाकुर और धनुष

मृणाल ठाकुर ने हाल ही में धनुष के साथ अपनी शादी की खबरों पर एक बार फिर रिएक्शन दिया है। अफवाहों के मुताबिक, दोनों वैलेंटाइन डे पर शादी करने वाले थे। अब तारीख आ कर चली भी गई है और मृणाल ने खुलासा किया कि वह अभी भी सिंगल हैं। 14 फरवरी से पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही थीं कि एक्टर सीक्रेट शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। धनुष के साथ अपनी शादी की अफवाह फैलाने वालों को एक्ट्रेस ने धन्यवाद कहा है।

धनुष संग शादी पर मृणाल ठाकुर का मजेदार रिएक्शन

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, मृणाल ने कहा कि उन्हें यह पूरा मामला परेशान करने वाला नहीं बल्कि मजेदार लगा। मृणाल ठाकुर को जब बताया गया कि सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन है कि उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिल गया है तो एक्ट्रेस ने हंसते हुए मजाक में कहा, 'उनके हिसाब से तो वो शादी हो रही है।'

करोड़ों खर्च करने के बाद भी इतनी पब्लिसिटी नहीं मिलती

इस बारे में बता करते हुए, मृणाल ने बताया कि वह फ्रस्ट्रेशन के बजाय ह्यूमर चुनती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल तक उनके पास कोई PR टीम भी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'अब तक, मेरे पास कोई PR टीम नहीं थी। मुझे चीजों को ठीक करने के लिए एक टीम हायर करनी पड़ी क्योंकि मेरे घर का पता पब्लिक में था। खुद को बचाने के लिए मुझे एक टीम हायर करनी पड़ी, लेकिन मुझे एहसास हुआ है कि अगर मैं 3 करोड़ रुपये, 6 करोड़ रुपये, 10 करोड़ रुपये भी खर्च कर दूं तो भी इतनी पब्लिसिटी मुझे कभी नहीं मिलेगी। इसलिए उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद जो फेक अफवाहें फैला रहे हैं।'

अफवाहों पर क्यों ध्यान नहीं देती एक्ट्रेस

हालांकि, अफवाहों में एक और एक्टर शामिल था। मृणाल ने कहा कि वह किसी और को फालतू की कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं घसीटना चाहतीं। उन्होंने कहा, 'मैं इसमें किसी और एक्टर को शामिल नहीं करना चाहती, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं बहुत ओपन इंसान हूं। अगर मेरी जिंदगी में कुछ भी होगा तो मैं उसे सबके सामने रखूंगी। मैं बिल्कुल भी गुस्सा नहीं होती। मैं हंसकर बात मान लेती हूं। अगर मैं अपनी एनर्जी उन अफवाहों पर खर्च करूंगी तो मैं अपने करियर पर फोकस नहीं कर पाऊंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां कैमरे के साथ रोमांस कर रही हूं और मेरे साथ सिर्फ एक ही पार्टनर है, वो है कैमरा।'

मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्में

इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल इन दिनों 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 20 फरवरी को बड़े पर्दे पर आने वाली है। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं।

ये भी पढे़ं-

JAI SOMNATH: आस्था की महागाथा लेकर आ रहे संजय लीला भंसाली, 'जय सोमनाथ' 2027 में होगी रिलीज, दिखाई पहली झलक

Laughter Chefs 3 में नए शेफ की हुई एंट्री, भारती सिंह ने पलट दिया गेम, कृष्णा अभिषेक की हुई खिंचाई

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement