1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्राइवेट जेट, 45 करोड़ी मैनशन, सुपरकार का शौकीन और करोड़ों का बिजनेस, लग्जरी की गोद में खेलता है साउथ का सबसे अमीर स्टार

प्राइवेट जेट, 45 करोड़ी मैनशन, सुपरकार का शौकीन और करोड़ों का बिजनेस, लग्जरी की गोद में खेलता है साउथ का सबसे अमीर स्टार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 08, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 05:52 pm IST

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में एक नाम ऐसा है जिसकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही। ये 65 साल की उम्र में भी सुपरफिट हैं और इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर कहलाते हैं। चलिए इनकी लग्जरी से भरी लाइफ के बारे में आपको बताते हैं।

nagarjuna- India TV Hindi
नागार्जुन। Image Source : INSTAGRAM

नागार्जुन अक्किनेनी तीन दशकों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग और गुड लुक्स के दम पर सालों से दबदबा कायम रख सके हैं। 'खुदा गवाह', 'शिवा', 'एलओसी कारगिल' और 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' जैसी हिंदी फिल्मों में भी वो काम करते नजर आ चुके हैं। एक्टर टॉलीवुड के सबसे पढ़े लिखे और अमीर एक्टर हैं। बीते कई सालों में अभिनेता ने कई बिजनेस में निवेश करके अपने अपनी नेट वर्थ बढ़ाई है। नागार्जुन अक्किनेनी अपने स्टारडम और निवेशों के बल पर ही एक हाई प्रोफाइल लाइफ जी रहे हैं। एक्टर के पास कई बंगले, गाड़ियां, प्राइवेट जेट और लग्जरी से भरी कई ऐसी चीजें हैं जो कई और सितारों के पास भी नहीं हैं। हर कोई उनके जैसी जिंदगी जीने के चाहत रखता है।

शानदार बंगले में रहते हैं एक्टर

नागार्जुन हैदराबाद के सबसे आलीशान इलाकों में से एक जुबली हिल्स में स्थित एक आलीशान बंगले में रहते हैं। हाउसिंग डॉट कॉम के अनुसार यह संपत्ति 4,000 वर्ग फीट में फैली हुई है और इसकी कीमत लगभग 45 करोड़ रुपये है। अक्किनेनी परिवार के सदस्यों के इंस्टाग्राम फीड में आलीशान बंगले की झलक देखने को मिलती है, जिसे सफेद और हल्के रंगों में खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। घर में आरामदायक फर्नीचर, शानदार कलाकृतियां, झूमर, संगमरमर का फर्श और छोटे पौधे हैं जो इंटीरियर को किंग साइज बना रहे हैं। 

nagarjuna family
Image Source : INSTAGRAMपरिवार के साथ नागार्जुन।

इन लग्जरी गाड़ियों के हैं मालिक

जीक्यू की रिपोर्ट के अनुसार नागार्जुन अक्किनेनी को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है और उनके गैराज में कई आलीशान और महंगी गाड़ियां हैं। उनके हॉट व्हील्स कलेक्शन में 1.5 करोड़ रुपये की कीमत वाली BMW 7-सीरीज, 90 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली ऑडी A7, 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली रेंज रोवर वोग, 80 लाख रुपये वाली टोयोटा वेलफायर और 1.75 करोड़ रुपये की कीमत वाली BMW M6 शामिल हैं।

करते हैं कई बिजनेस

अभिनय के अलावा 65 वर्षीय तेलुगु फिल्म सुपरस्टार एक सफल प्रोडक्शन हाउस अन्नपूर्णा स्टूडियो भी चलाते हैं। नागार्जुन अक्किनेनी ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट और खेल में निवेश किया है। वह केरल ब्लास्टर्स एफसी के सह-मालिक हैं। विभिन्न ब्रांडों का विज्ञापन भी उनकी कुल संपत्ति में योगदान देता है। इसके अलावा नागार्जुन अक्किनेनी हैदराबाद में एक विशाल कन्वेंशन सेंटर भी चलाते हैं। नागार्जुन ने मिशिगन के यप्सिलंती स्थित ईस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

nagarjuna sons
Image Source : INSTAGRAMबेटों के साथ नागार्जुन।
  

इतनी है नेट वर्थ

अपनी शानदार गाड़ियों, आलीशान घरों और विभिन्न निवेशों और व्यवसायों के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक नागार्जुन अक्किनेनी के पास करोड़ों रुपये का प्राइवेट जेट भी है। ऐसे में नागार्जुन अक्किनेनी की अनुमानित कुल संपत्ति 3,010 करोड़ रुपये है। कई यंग एक्टर्स भी उनके आस पास नहीं हैं। बता दें, एक्टर ने साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबति से शादी की थी। इससे उनका एक बेटा नागा चैतन्य है। ये शादी ज्यादा नहीं चली और साल 1990 में टूट गई। दो साल बाद एक्टर ने अमारा अक्किनेनी से शादी की। इससे भी उन्हें एक बेटा है जिसका नाम अखिल अक्किनेनी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन