1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिम में अंग्रेजी गाने पर झूमीं नताशा स्टेनकोविक तो पीछे पड़ गए ट्रोल, बोले- 'कब तक ठीक होंगी?'

जिम में अंग्रेजी गाने पर झूमीं नताशा स्टेनकोविक तो पीछे पड़ गए ट्रोल, बोले- 'कब तक ठीक होंगी?'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 13, 2024 10:26 am IST,  Updated : Jun 13, 2024 10:34 am IST

तलाक की अफवाहों पर ब्रेक लगने के बाद नताशा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस जिम में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते ही एक बार फिर नताशा ट्रोल्स के निशाने पर हैं।

natasa stankovic- India TV Hindi
नताशा का डांस वीडियो देख भड़के यूजर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और उनके क्रिकेटर पति हार्दिक पांड्या के बीच सब ठीक है। आईपीएल के दौरान नताशा और हार्दिक के तलाक की खबरें हर तरफ चर्चा में थीं, लेकिन जब नताशा ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स के जरिए इस ओर हिंट दिया कि उनके और हार्दिक के बीच सब ठीक है, जिसके बाद फैंस ने चैन की सांस ली। लेकिन, अब नताशा सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, तलाक की खबरों पर नताशा और हार्दिक ने चुप्पी साध रखी थी। दोनों ने ही तलाक की खबरों पर ब्रेक नहीं लगाया। लेकिन, अब तलाक की अफवाहों पर ब्रेक लगने के बाद नताशा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस जिम में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते ही एक बार फिर नताशा ट्रोल्स के निशाने पर हैं। 

नताशा ने सोशल मीडिया से हटा दिया था पांड्या सरनेम

नताशा स्टेनकोविक जहां पहले अपने नाम के साथ 'पांड्या' सरनेम लगाती थीं, वहीं उनके इस सरनेम को हटाने के बाद तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा था। साथ ही ये भी खबर थी कि अभिनेत्री ने हार्दिक से उनकी प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा मांगा है। तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधे रखने के बाद अब नताशा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं। 

जिम में डांस करती दिखीं नताशा स्टेनकोविक

फेमस सेलेब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने नताशा का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में नताशा जिम में झूमती-नाचती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए विरल ने कैप्शन में लिखा है- 'तलाक की अफवाहों के बीच हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें के साथ शेयर किया सेल्फ लव।'

ट्रोल्स के निशाने पर नताशा

वीडियो को देख जहां कुछ यूजर इस बात से खुश हैं कि हार्दिक और नताशा के बीच सब ठीक है। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने तलाक की अफवाहों का खंडन क्यों नहीं किया और एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'हार्दिक संग तलाक का इतना ड्रामा क्यों कर रही थीं?' एक और यूजर ने लिखा- 'मैडम को जैसे ही पता चला कि प्रॉपर्टी में कुछ नहीं मिलेगा, लाइन पर आ गईं'। एक अन्य यूजर लिखता है- 'ये वही है ना, जिसे 70% प्रॉपर्टी चाहिए थी न...' वहीं एक ने लिखा- 'पति से अटेंशन नहीं मिल रही थी क्या जो तलाक की अफवाह से सिम्पेथी लेनी थी'।

2020 में की थी शादी

बता दें कि नताशा और हार्दिक पांड्या की तलाक की अफवाहें तब जंगल में आग की तरह फैल गईं, जब एक्ट्रेस ने अपने नाम से 'पांड्या' सरनेम हटा दिया और अपनी शादी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से 'डिलीट' कर दीं। नताशा और हार्दिक ने 2020 में शादी की थी, इसी बीच खबर आई कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। नताशा और हार्दिक का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन