1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर ने सीन के दौरान किया कुछ ऐसा कि नेहा धूप‍िया ने 5 बार धुलवा दिए थे हाथ

एक्टर ने सीन के दौरान किया कुछ ऐसा कि नेहा धूप‍िया ने 5 बार धुलवा दिए थे हाथ

 Published : Feb 22, 2022 10:42 am IST,  Updated : Feb 22, 2022 10:42 am IST

2008 में आई फिल्म दसविदानिया में एक सीन के दौरान नेहा ने एक अभिनेता से 5 बार हाथ धुलवाए थे।

नेहा धूप‍िया- India TV Hindi
नेहा धूप‍िया Image Source : INSTAGRAM/NEHADHUPIA/

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, यामी गौतम और अतुल कुलकर्णी स्टारर फिल्म ए थर्स डे खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो में प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान फिल्म की कास्ट ने खुलकर बात की और कई सारे सीक्रेट शेयर किए।

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल नेहा के बारे में बता रहे हैं कि 2008 में आई फिल्म दसविदानिया में एक सीन के दौरान नेहा ने एक अभिनेता से 5 बार हाथ धुलवाए थे क्योंकि फिल्म के एक सीन में उन्हें उसके हाथ को लिक करना था। 

कपिल ने बताया कि नेहा, हाईजीन का काफी ख्याल रखती हैं, फिर कॉमेडियन ने मजाक करते हुए पूछा कहीं आप गोलगप्पे वाले को नहाकर आने के लिए तो नहीं कहती हैं। इस पर नेहा सहित पूरी टीम खूब हंसी। 

आपको बता दें 2003 में नेहा धूपिया ने फिल्म कयामत: सिटी अंडर थ्रेट से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद नेहा को फिल्म ‘जूली’ से पहचान मिली। यामी गौतम स्टारर फिल्म ए थर्सडे एक हॉस्टेड ड्रामा है जिसमें नेहा धूप‍िया भी अहम रोल में हैं। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। लोगों ने नेहा की एक्ट‍िंग को जमकर सराहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन