1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जोधपुर पहुंचे नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह, क्या कैटरीना-विक्की के संगीत में करेंगे परफॉर्म?

जोधपुर पहुंचे नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह, क्या कैटरीना-विक्की के संगीत में करेंगे परफॉर्म?

 Published : Dec 06, 2021 07:48 am IST,  Updated : Dec 06, 2021 09:16 am IST

कैटरीना कैफ आज अपने परिवार के साथ राजस्थान के लिए रवाना होने वाली हैं, जहां विक्की कौशल के साथ उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

Vicky Kaushal, Katrina Kaif- India TV Hindi
जोधपुर पहुंचे नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह, क्या कैटरीना-विक्की के संगीत में करेंगे परफॉर्म? Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, 9 दिसंबर को राजस्थान शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • उनकी शादी में शरीक होने वाले मेहमानों में 120 लोगों की लिस्ट फाइनल की गई है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। इस वीडियो के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं ये कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के संगीत सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए तो नहीं आ रहा है।


बहरहाल, इस वीडियो के बाद फैंस के दिलों में उत्सुकता ला दी है।

उल्लेखनीय है कि कथित तौर पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इससे पहले कल कैटरीना की मां और बहन इसाबेल को अभिनेत्री के मुंबई स्थित घर पर पहुंचते देखा गया। कथित तौर पर, कैटरीना और उनका परिवार 6 दिसंबर यानी आज राजस्थान के लिए रवाना होगा।

एक सूत्र ने खुलासा किया है कि शादी के लिए 120 सदस्यों की गेस्ट लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया है और यह भी बताया जा रहा है कि विक्की और कैटरीना 6 दिसंबर को अपनी वेडिंग वेन्यू पर पहुंचेंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के पहले एक सूत्र ने बताया था कि शादी के लिए आमंत्रित सदस्यों में फिल्म निर्माता कबीर खान, निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा और निर्देशक आनंद तिवारी शामिल होंगे। 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का फंक्शन 4 दिन तक चलेगा, जिसमें कई बड़े सेलेब्स शामिल होंगे। इस शादी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने एक बैठक ली थी, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि सभी तैयारियां अच्छे से हो गई है या नहीं।  

बता दें कि विक्की कौशल और कियारा आडवाणी साथ काम चुके हैं। दोनों साल 2018 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़' में नजर आए थे। इसके अलावा कियारा, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगी। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' का ही दूसरा पार्ट है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन