1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मांग में 'सिंदूर', गले में 'मंगलसूत्र'... शादी के बाद सुहागन लुक में छाईं नई दुल्हन राधिका मर्चेंट

मांग में 'सिंदूर', गले में 'मंगलसूत्र'... शादी के बाद सुहागन लुक में छाईं नई दुल्हन राधिका मर्चेंट

 Published : Jul 14, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 04:00 pm IST

अब तक आपने राधिका मर्चेंट को एक से बढ़कर एक आउटफिट में देखा है, लेकिन अब हम आपको अंबानी परिवार की छोटी बहु का जो लुक दिखाने वाले है, उसे देख आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। राधिका का ये लुक 'शुभ आशीर्वाद' समारोह का है, जिसमें वो सुहागन लुक में चांद सी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Anant Ambani, Radhika Merchant- India TV Hindi
सुहागन लुक में छाईं राधिका मर्चेंट Image Source : INSTAGRAM

राधिका मर्चेंट अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। 12 जुलाई को अनंत अंबानी संग शादी कर राधिका अब अंबानी फैमिली की छोटी बहू बन गई हैं। राधिका और अनंत की शादी किसी रॉयल अफेयर से कम नहीं थी। हर मायने में यह शादी काफी ग्रैंड थी। एनर्जेटिक सेलेब बारातियों से लेकर इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज की मौजूदगी तक, यह साल 2024 की सबसे बड़ी शादी थी। वहीं धूमधाम से शादी होने के बाद अंबानी परिवार ने अपनी नई-नवेली बहु और बेटे के लिए  'शुभ आशीर्वाद' ​समारोह का आयोजन किया था, जिसमें एक बार फिर दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। वहीं  'शुभ आशीर्वाद' ​समारोह में एक बार फिर राधिका अपने लुक की वजह से छा गईं। 

सुहागन लुक में छाईं राधिका

जी हां, अब तक हमने राधिका के कई लुक देखें, लेकिन उनका आशीर्वाद सेरेमनी वाला लुक हर लुक से बढ़कर था। वो इसलिए क्योंकि शादी के बाद पहली बार राधिका सुहागन में नजर आईं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने नई-नवेली दुल्हन सुहागन लुक में चांद से कम खूबसूरत नहीं दिखीं। मिसेज अनंत अंबानी के रूप में सजी राधिका को देख हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया।  राधिका का ये लुक लोगों का दिल जीत रहा है। इस लुक में उनके चेहरे की चमक भी देखते ही बन रही हैं। 

शुभ आशीर्वाद के लिए राधिका का लहंगा था बेहद खास

शुभ आशीर्वाद के दौरान राधिका ने डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला और इंडियन आर्टिस्ट जयश्री बर्मन के कोलैबोरेशन से बनाया गया पिंक कलर का एक खूबसूरत लहंगा पहना था। उनके लहंगे पर रियल गोल्ड की जरदोजी से खूबसूरती से हाथ से कढ़ाई की गई थी। राधिका अंबानी के इस लहंगे में मूर्तिकार जयश्री बर्मन की पेंटिंग भी बनी हुई थी। जो इसके लुक में चार चांद लगा रही थी। वहीं राधिका ने अपने लुक को निखारने के लिए चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और कड़ा सहित एमराल्ड एंड पर्ल ज्वेलरी कैरी किया था। राधिका के इस लुक की इस वक्त हर तरफ खूब चर्चा हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन