Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न डिंपल कपाड़िया, न अंजू महेंद्रू... कोई और ही थी राजेश खन्ना की पहली मोहब्बत, क्यों रह गई अधूरी?

न डिंपल कपाड़िया, न अंजू महेंद्रू... कोई और ही थी राजेश खन्ना की पहली मोहब्बत, क्यों रह गई अधूरी?

Written By: Priya Shukla Published : Apr 23, 2025 01:52 pm IST, Updated : Apr 23, 2025 01:53 pm IST

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे रहे। उन्होंने बॉलीवुड की कई हसीनाओं को डेट किया और फिर डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। अंजू महेंद्रू के साथ भी उनका नाम जुड़ा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उनका पहला प्यार कौन है?

rajesh khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM राजेश खन्ना ने 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी।

हिंदी सिनेमा में अगर किसी एक्टर पहली बार स्टारडम का स्वाद चखा था तो वो थे राजेश खन्ना। राजेश खन्ना ने अपने दौर में जो स्टारडम देखा, वह कम ही स्टार्स के नसीब में आई। एक समय था जब वह फिल्ममेकर्स, डायरेक्टर्स की पहली पसं हुआ करते थे और हर अभिनेत्री उनके साथ काम करना चाहती थी। उनसे जुड़े कई किस्से फिल्मी गलियारों में मशहूर रहे। फिर चाहे वो उनकी लेट लतीफी के किस्से हों या फिर प्रेम कहानियों के। अपने अंदाज और पर्सनालिटी से उन्होंने करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई। वह अपने स्टाइल के लिए भी खासे मशहूर थे। उनकी अट्रैक्टिव पर्सनालिटी की लड़कियां दीवानी थीं। सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा देने वाले राजेश खन्ना की दीवानगी इस कदर थी कि उनकी कार जहां से निकलतीं, लड़कियां उनकी कार को चूमने लगती थीं।

1973 में डिंपल कपाड़िया से कर ली थी शादी

लेकिन, इतनी लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले राजेश खन्ना ने 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी करके सबके दिल तोड़ दिए। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा। दोनों का रिश्ता तनाव से भरा रहा। राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ हमेशा ही चर्चा में रही। फिर चाहे वो डिंपल कपाड़िया के साथ उनका रिश्ता हो या फिर अंजू महेंद्रू के साथ। लेकिन, क्या आप जानते हैं राजेश खन्ना का पहला प्यार कौन था?

12-13 की उम्र में राजेश खन्ना को पहली बार हुआ था प्यार

राजेश खन्ना तब 12-13 साल के थे, जब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था और वो भी रोते हुए। यासिर उस्मान ने सुपरस्टार की बायोग्राफी 'राजेश खन्नाः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' में राजेश खन्ना की पहली मोहब्बत का जिक्र किया था। ये लड़की राजेश खन्ना से कुछ 6 साल बड़ी थी। इस किताब में यासिर उस्मान ने उस लड़की के नाम का भी जिक्र किया, जिस पर राजेश खन्ना फिदा हो गए थे। ये लड़की उसी बिल्डिंग में रहा करती थी, जिसमें राजेश खन्ना रहते थे।

राजेश खन्ना से 6 साल बड़ी थीं सुरेखा

बायोग्राफी में बताया गया है कि जिस लड़की पर राजेश खन्ना का दिल आया था उसका नाम सुरेखा था, जो एक्टर से छह या सात साल बड़ी थी। राजेश ने फिल्म लेखक रूबेन से बातचीत के दौरान अपने पहले-पहले प्यार के बारे में जानकारी दी थी और सुरेखा का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था- "मैं करीब ग्यारह या बारह साल का रहा होउंगा और वह शायद सोलह या सत्रह साल की होगी।" एक दिन, बहुत समझाने के बाद उन्होंने एक नई मॉडल की साइकिल खरीदी और अपनी बिल्डिंग के बाहर उसे चला रहे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। उनके पैरों से खून बह रहा था और यह देखकर वे रोने लगे। इसी दौरान उन्होंने सुरेखा को देखा और उन पर अपना दिल हार बैठे।

अंजू महेंद्रू संग लव स्टोरी के भी रहे चर्चे

लेकिन, सुरेखा के साथ राजेश खन्ना की लव स्टोरी बहुत लंबे समय क नहीं टिक पाई। राजेश खन्ना अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे। खासतौर पर अभिनेत्री अंजू महेंद्रू के साथ उनकी लव स्टोरी और डिंपल कपाड़िया के साथ शादी ने सबको चौंकाया और फिर शादी के बाद भी राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ के कम चर्चे नहीं रहे। शादी के कुछ सालों बाद ही उनकी और डिंपल कपाड़िया की अनबन शुरू हो गई, ऐसे में दोनों अलग हो गए। वहीं अंजू महेंद्रू भी ताउम्र अकेली रह गईं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement