1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी से राशा तक को फेल करती है पंकज त्रिपाठी की 18 साल की बेटी, डेब्यू से हिलाई इंडस्ट्री, देखते रह जाएंगे अदाएं

जाह्नवी से राशा तक को फेल करती है पंकज त्रिपाठी की 18 साल की बेटी, डेब्यू से हिलाई इंडस्ट्री, देखते रह जाएंगे अदाएं

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 18, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 02:36 pm IST

पंकज त्रिपाठी की बेटी भी फिल्मी दुनिया में आपने कदम जमाने की शुरुआत कर चुकी हैं। एक्टिंग डेब्यू के साथ ही उन्होंने अपने पिता को इमोशनल कर दिया है। 18 साल की उम्र में ही वो फिल्मी दुनिया में छाने के लिए तैयार हैं।

Pankaj Tripathi, aashi tripathi- India TV Hindi
मृदुला त्रिपाठी, आशी त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी की बेटी अब 18 साल की हो गई है और अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही है। एक्टर की बेटी का नाम आशी त्रिपाठी है। हाल ही में महाकुंभ और बनारस की यात्रा के दौरान आशी अपने पेरेंट्स के साथ नजर आई थीं और उनकी खूबसूरती की झलक देखने को मिली थी। उन्हें देखने के बाद लोगों ने कहा था कि ये अपनी खूबसूरती से बाकी स्टारकिड्स को फेल कर रही हैं और परफेक्ट हीरोइन मटीरियल हैं। अब आशी त्रिपाठी ने अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया है। वो किसी फिल्म में तो नहीं लेकिन एक म्यूजिक वीडियो में अभिनय करती नजर आई हैं। यहीं से उनके करियर को उड़ान मिल गई है और आशी ने अभिनय की शुरुआत कर दी है।  

इस गाने में किया काम

आशी त्रिपाठी ने 'रंग दारो' गाने में काम किया है। यह गाना आधिकारिक तौर पर 14 मार्च को होली के अवसर पर जारी किया गया था। मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण द्वारा गाया गया 'रंग दारो' अभिनव आर कौशिक द्वारा रचित है। यह रोमांटिक धुन प्रेम और कलात्मक अभिव्यक्ति के विषयों को एक साथ बुनती है। अभी आशी मुंबई स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही। अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो में आशी एक पेंटर की प्रेरणा के रूप में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में आशी के पिता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे उसे पहली बार स्क्रीन पर देखकर भावुक हो गए।

यहां देखें पोस्ट

बेटी को देख ऐसा था पंकज का हाल

अपनी बेटी के डेब्यू के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा, 'आशी को स्क्रीन पर देखना हम दोनों के लिए एक भावनात्मक और गर्व का क्षण था। वह हमेशा से ही प्रदर्शन कलाओं की दीवानी रही है और उसे अपने पहले ही प्रोजेक्ट में ऐसे स्वाभाविक भाव देते हुए देखना वाकई खास था।यदि यह उसका पहला कदम है तो मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि उसकी यात्रा उसे कहां ले जाती है।' आशी की मां मृदुला त्रिपाठी ने कहा कि जब अभिनव ने वीडियो में आशी को काम देने के विचार के साथ उनसे संपर्क किया तो उन्होंने पंकज से इस बारे में बात करने का फैसला किया, जिन्होंने इस निर्णय का समर्थन किया।

इस फिल्म में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

इस बीच पंकज त्रिपाठी के काम की बात करें तो वो आखिरी बार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ 'स्त्री 2' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही फिल्म निर्माता अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देंगे। ये फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन