Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पॉलिटिशियन से कभी शादी नहीं करना चाहती थी हसीना, लेकिन हैंडसम नेता के प्यार में हुई इस कदर दीवानी, बनी उसके बच्चे की मां

पॉलिटिशियन से कभी शादी नहीं करना चाहती थी हसीना, लेकिन हैंडसम नेता के प्यार में हुई इस कदर दीवानी, बनी उसके बच्चे की मां

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Oct 22, 2025 06:15 am IST, Updated : Oct 22, 2025 10:48 am IST

फिल्मी दुनिया की एक नामी हसीना जिसे कभी किसी नेता से शादी नहीं करनी थी, लेकिन किस्मत ऐसी थी कि उसे प्यार हुआ तो एक हैंडसम नेता से, फिर क्या था एक्ट्रेस ने न सिर्फ उसके साथ अपना घर बसाया बल्कि उसके बच्चे की मां भी बन गई हैं।

Parineeti Chopra raghav chadha- India TV Hindi
Image Source : PARINEETI CHOPRA INSTAGRAM परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा।

परिणीति चोपड़ा कभी राजनेता से शादी करने के विचार से पूरी तरह इनकार करती थीं, लेकिन अब वह राजनेता और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के प्यार में इस कदर खोई हैं कि उनकी पत्नी बनने के बाद उनके बेटे की मां भी बन गई हैं। अपनी मजाकिया और दिलफेंक शख्सियत से लोगों का दिल जीतने वाले ये दोनों, परिणीति और राघव अपनी अनोखी प्रेम कहानी की वजह से इंटरनेट पर खूब चर्चित हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फेरी टेल से कम नहीं है।

नेता से रखना चाहती थीं दूरी

कुछ साल पहले परिणीति चोपड़ा ने 'जबरिया जोड़ी' फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें किसी राजनेता से शादी करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, 'बहुत सारे अच्छे विकल्प हैं, लेकिन मैं कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करूंगी।' उनका यह जवाब तब लोगों के लिए एक मजबूत पक्का फैसला था। कई सालों तक एक्ट्रेस इस पर कायम भी रहीं, लेकिन फिर उनकी लाइफ में एंट्री हुई हैंडसम नेता राघव चड्ढा की, जिन्हें वो दिल दे बैठीं और ये सफर शादी और अब बच्चे तक पहुंच गया।

अब बनीं मां

हाल ही में दोनों ने अपने पहले बेबी बॉय के जन्म का ऐलान किया। दिवाली से ठीक एक दिन पहले दोनों बेटे के पेरेंट्स बने और इसकी खुशखबरी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इस साल की शुरुआत में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी जिसमें सुनहरे प्रिंट के साथ '1 + 1 = 3' लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारा छोटा सा ब्रह्मांड अपने रास्ते पर है... असीम आशीर्वाद।'

कैसे हुई पहली मुलाकात?

बता दें, 24 सितंबर 2023 को दोनों ने राजस्थान में शादी कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इनकी शादी किसी शाही वेडिंग से कम नहीं थी। वाइट थीम की इनकी शादी काफी चर्चित हुई। अब सवाल आता है कि इनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई। कपल ने 'आप की अदालत' में अपनी प्रेम कहानी साझा की। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वे पहली बार लंदन में एक पुरस्कार समारोह के दौरान राघव चड्ढा से मिली थीं। उन्होंने कहा, 'मैं वहां मनोरंजन में उत्कृष्टता पुरस्कार लेने गई थी, जबकि वह राजनीति और शासन में पुरस्कार लेने आए थे।'

भाई थे राघव के फैन

परिणीति ने बताया कि उस समय वे राघव को नहीं जानती थीं, लेकिन उनके भाई शिवांग राघव के बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने कहा, 'मेरे भाई ने मुझसे कहा कि मैं उनसे मिलूं। मैंने आयोजकों से कहा कि मुझे राघव से मिलना है। मैं उनसे मिली और कहा कि नमस्ते मैं परिणीति हूं, मेरे भाई आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।' राघव ने अगले दिन मिलने का सुझाव दिया, जिससे परिणीति काफी हैरान रह गईं। परिणीति ने हंसते हुए कहा कि उनकी यह मुलाकात बिल्कुल रोमांटिक डेट जैसी नहीं थी। एक्ट्रेस कहती हैं, 'अगली सुबह मैं अपने तीन मैनेजरों के साथ गई और वह भी आयोजकों के साथ आए थे। यह कोई डेट नहीं थी। वहां पूरी टीम मौजूद थी।' बावजूद इसके दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत की और स्कूबा डाइविंग जैसी चीजों पर चर्चा की।

ऐसे हुआ प्यार

उन्होंने बताया कि यह मुलाकात खाने के दौरान हुई, जब अचानक राघव ने कहा कि उन्हें भूख लगी है और वे खाने की एक प्लेट लेकर आए। परिणीति ने कहा, 'मैंने सोचा आमतौर पर पहली बार मिलने पर लोग चुप रहते हैं, लेकिन मैंने खुद से कहा, यही मेरे लिए सही आदमी है।' उन्होंने आगे बताया, 'वह खाना खा रहे थे और मैं उन्हें देख रही थी। मेरे दिमाग में एक घंटी बजी और मैंने खुद से कहा कि मैं इसी आदमी से शादी करूंगी।' मीटिंग खत्म होने के बाद परिणीति अपने कमरे में गईं और गूगल करने लगीं। उन्होंने स्वीकार किया, 'मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता था, मैंने गूगल किया राघव चड्ढा कौन हैं? क्या वे शादीशुदा हैं? उनकी उम्र क्या है?' सब सही मिलने पर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'और फिर मैंने खुद से पंजाबी में कहा, ‘ब्याह तो मैं इनाली करूंगी।’

राघव ने सुनाए मुलाकात के किस्से

राघव चड्ढा ने भी 'आप की अदालत' में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जब परिणीति मिलने के लिए तैयार हुईं तो उन्होंने मौका पाकर उन्हें पंजाब में शूटिंग के दौरान मिलने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'हम कई बार मिले और धीरे-धीरे रिश्ते ने आकार लिया।' शुरुआत में उन्हें इसे छिपाना पड़ा। दोनों ने बताया कि कैसे वे अपने सुरक्षा कर्मियों को पीछे छोड़कर गुरुद्वारों जैसी जगहों पर गुप्त तरीके से मिलते थे। राघव ने याद किया, 'हम रात 8:30 बजे मिलते थे। परिणीति अपनी शूटिंग पूरी कर सुरक्षा कर्मियों को घर भेज देती थीं और अकेले कार से आती थीं। फिर हम एक दोस्त के गांव में अकेले बैठकर बातें करते थे।'

ये भी पढ़ें: कपूर खानदान का सुपरस्टार हर दिन पीता था 100 सिगरेट, शराब के बिना एक दिन नहीं था गुजारा, फिर सब छोड़ बना महात्मा

अक्षय कुमार ने फैमिली संग अलग अंदाज में मनाई दिवाली, बेटी का पहली बार दिखा देसी अंदाज, बेटे के लुक पर फिदा हुए फैंस

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement