1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SRK से लेकर Akshay Kumar ने की मिस्र में शूटिंग, अब पीएम मोदी के दौरे में दिखेगी इस देश की झलक!

SRK से लेकर Akshay Kumar ने की मिस्र में शूटिंग, अब पीएम मोदी के दौरे में दिखेगी इस देश की झलक!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 25, 2023 06:48 am IST,  Updated : Jun 25, 2023 06:48 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरा पूरा कर के मिस्र पहुंचेंगे। इस मौके पर हम आपको बताएंगे मिस्र से बॉलीवुड का क्या कनेक्शन हैं। मिस्र में कई फिल्मों और गानों की शूटिंग हुई है। शाहरुख खान और अक्षय़ कुमार के भी दो हिट गाने इस लिस्ट में शामिल हैं।

bollywood films shot in egypt- India TV Hindi
बॉलीवुड फिल्मों की हुई मिस्र में शूटिंग। Image Source : FILE PHOTO

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिन के विदेश दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरा पूरा कर के मिस्र पहुंचेंगे। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी के बुलावे पर मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काहिरा में मौजूद करीब 1000 साल पुरानी मशहूर अल हकीम मस्जिद भी जाएंगे, जहां वह मुस्लिमों से मुलाकात करेंगे। वैसे मिस्र से भारत का खास जुड़ाव रहा है। यहा बॉलीवुड के कई गाने और फिल्में भी शूट हुई हैं। इस देश में बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को चाहने वालों की कमी नहीं है। 

दो सुपरहिट गाने मिस्र में हुए शूट

आज हम आपको बताएंगे मिस्र में शूट हुए बॉलीवुड के दो मशहूर गाने, जिनमें बॉलीवुड के दो सुपर स्टार नजर आ चुके हैं। आज कल बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मिडिल इस्ट बेस्ट शूटिंग प्लेस बना हुआ है। ऐसे में कई फिल्में मिस्र में भी शूट की जा रही हैं। बॉलीवुड के दो आइकॉनिक गाने भी इस देश में शूट हुए हैं, जिसमें मिस्र के खूबसूरत पिरामिड देखने को मिलते हैं। मिस्र में शूट करने की वजह से पूरा गोल्डन रेतीला बैकग्राउन फिल्म मेकर्स को फिल्माने के लिए मिलता है, जो उनके लिए सबसे आकार्षक है। 

अक्षय ने की मिस्र में शूटिंग
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' का गाना 'तेरी ओर' मिस्र में ही शूट हुआ है। इस गाने में खूबसूरत पिरामिड देखने को मिलते हैं। अक्षय कुमार गाने में सूटेड-बूटेड पगड़ी बांधे नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके साथ ग्लैमरस हीरोइन कटरीना कैफ भी हैं, जो साड़ियों में अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस ने इस गाने में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था और ये गाना काफी हिट भी रहा।  

किंग खान का मिस्र में शूट हुआ था गाना
वहीं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी मिस्र में शूटिंग कर चुके हैं। वो 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'सूरज हुआ मध्यम' में एक्ट्रेस काजोल के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इस गाने को भी काफी रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया था। आज भी ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। इस गाने में भी मिस्र की चट्टाने और पिरामिड देखने को मिलते हैं। 

अमिताभ बच्चन की है अच्छी फैन फॉलोइंग
वैसे मिस्र में अमिताभ बच्चन को चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्होंने भी कुछ फिल्मों की शूटिंग और लॉन्च इवेंट मिस्र में किए हैं। अमिताभ को मिस्र के लोग और कल्चर बहुत हैं। वो 4 बार मिस्र घूमने जा चुके हैं।  मिस्र में भीड़ के बीच उनकी एक तस्वीर काफी वायरल भी है। 

इन जगहों पर जाएंगे पीएम मोदी
बता दें, पीएम मोदी मिस्र की राजधानी काहिरा में 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा भी करेंगे। मिस्र में राष्ट्रपति अल सीसी से मुलाकात से पहले वहां के मंत्रियों के एक समूह को मिलाकर गठित इंडिया यूनिट के साथ बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी हेलियोपोलिस शहीद स्मारक भी जाएंगे, जहां प्रथम विश्व युद्ध में के शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र को आलिया भट्ट ने याद दिलाई रोमांटिक यादें, झट से वायरल हुई Photo

अनुपमा पर जानलेवा हमला करेगी माया? अनुज पहली बार लेगा सही फैसला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन