1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Raja Saab Teaser: रिलीज हुआ प्रभास की 'द राजा साब' का टीजर, खूंखार लुक में फिर छाया ये बॉलीवुड स्टार

The Raja Saab Teaser: रिलीज हुआ प्रभास की 'द राजा साब' का टीजर, खूंखार लुक में फिर छाया ये बॉलीवुड स्टार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 16, 2025 08:56 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 08:56 pm IST

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का आधिकारिक टीजर सोमवार, 16 जून 2025 को निर्माताओं द्वारा जारी कर दिया गया है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर यहां देखें।

Prabhas- India TV Hindi
'द राजा साब' का टीजर जारी Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE

पैन इंडिया स्टार प्रभास लंबे समय से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रभास के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' के निर्माताओं ने सोमवार, 16 जून, 2025 को आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। मारुति दसारी द्वारा लिखित और निर्देशित, इस हॉरर कॉमेडी में अखिल भारतीय अभिनेता प्रभास, मुन्ना माइकल अभिनेत्री निधि अग्रवाल और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'द राजासाब' की कहानी एक युवा उत्तराधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजा साब बनने के लिए अपनी शाही विरासत और विद्रोही भावना दोनों को अपनाता है। तेलुगु भाषा की यह हॉरर कॉमेडी 5 दिसंबर, 2025 को दुनिया भर में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी।

प्रभास की द राजा साब का टीजर जारी

2 मिनट और 28 सेकंड लंबे टीजर में प्रभास का एक नया ही अवतार देखने को मिल रहा है। अब तक ज्यादातर प्रभास सीरियस रोल में ही नजर आए हैं, लेकिन अब वह अपने मजेदार अंदाज से भी दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। इसी के साथ साउत ब्यूटी मालविका मोहनन भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। ब्रह्मानंदम और योगी बाबू जैसे अभिनेता सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यहां देखें टीजर-

टीजर देख फैंस हुए खुश

सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता दिखाई है। 'टी-सीरीज' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए ऑफिशियल हिंदी टीजर ट्रेलर वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों कमेंट मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "विंटेज प्रभास इज बैक श्योरशॉट ब्लॉकबस्टर है बॉस टीजर।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वाह क्या टीजर है प्रभास... यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।"

ऑनलाइन लीक हो गया था टीजर

फिल्म 'द राजा साब' का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया है। इस फिल्म का संगीत थमन एस ने दिया है। हाल ही में फिल्म 'द राजा साब' का एक शुरुआती टीजर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन लीक हो गया था। जिसके बाद मेकर्स ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चेतावनी जारी करते हुए लिखा, "अगर 'द राजा साब' से कोई भी लीक कंटेंट पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और हैंडल तुरंत सस्पेंड कर दिए जाएंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे सहयोग करें और अनुभव की सुरक्षा में हमारे साथ खड़े हों। जागरूक रहें।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन