1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chandrayaan-3 पर विवादित ट्वीट करके फंसे प्रकाश राज, हिंदू संगठनों ने कराई शिकायत दर्ज

Chandrayaan-3 पर विवादित ट्वीट करके फंसे प्रकाश राज, हिंदू संगठनों ने कराई शिकायत दर्ज

 Published : Aug 22, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 05:31 pm IST

Prakash Raj Tweet: अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज ने हाल ही में 'चंद्रयान-3' को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। जिसके बाद अब उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

Chandrayaan-3- India TV Hindi
Chandrayaan-3 Image Source : INSTAGRAM

Prakash Raj Tweet: इन दिनों पूरे देश में चंद्रयान-3 को लेकर एक्साइटमेंट है। हर तरफ लोग इसके अच्छे से लैंड होने की दुआएं मांग रहे हैं। लेकिन इसी बीच साउथ के स्टार प्रकाश राज मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। क्योंकि कर्नाटक के बागलकोट जिले में अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज के चंद्रयान-3 पर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

क्या था प्रकाश राज के ट्वीट में 

अभिनेता ने बनियान और लुंगी में चाय परोसते हुए एक व्यक्ति का कार्टून साझा किया था और कहा था, “ब्रेकिंग न्यूज, विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर।'' हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रकाश राज की पोस्ट चंद्रयान-3 मिशन और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मजाक उड़ा रही है। शिकायतकर्ताओं ने एक्टर पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

KBC 15: फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में ही अमिताभ बच्चन ने पूछ लिया ऐसा सवाल, 5 कंटेस्टेंट की चौंधिया गई आंखें

बाद में दी थी ये सफाई 

पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने प्रकाश की आलोचना की। लोगों ने उनसे देश के सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन का मजाक उड़ाने पर सवाल उठाए और कहा कि प्रकाश बिना वजह पीएम मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं। घटनाक्रम के बाद प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि प्रिय अनअकैडमी ट्रोल्स और गोदी मीडिया जो केवल एक चायवाले को जानते हैं। यदि आप शिक्षित होना चाहते हैं तो कृपया पढ़ें, उन्होंने "नील आर्मस्ट्रांग और चंद्रमा" पर मलयाली शीर्षक वाले एक लेख का लिंक भी दिया। प्रकाश ने यह भी कहा था कि नफरत केवल नफरत देखती है। मैं आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था। ट्रोल्स ने किस चायवाले को देखा...? 

आपको बता दें कि प्रकाश राज हाल ही में 'पीएस 1' और 'पीएस 2' में नजर आए थे। प्रकाश आए दिन राजनैतिक बयान देने को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Chiranjeevi Birthday: राम चरण ने शेयर की पिता चिरंजीवी की खास फोटो, पोती के संग खेलते दिखे सुपरस्टार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन