आज होली का त्योहार है और देशभर की गलियों में रंगों की धूम है। रंगों के इस त्योहार के जश्न में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं और जमकर होली खेल रहे हैं। बॉलीवुड हीरोइन प्रीति जिंटा ने भी अपने पति संग रंगों में सरावोर होकर होली खेली है। प्रीति ने अपने एक्स अकाउंट पर होली की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रीति जिंटा लाल पीले रंगों में नहाई हुई नजर आ रही हैं।
कैटरीना कैफ ने भी मनाई होली
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी फरवरी 2026 में रंगों का त्योहार होली मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास तस्वीर साझा करके अपने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर में कैटरीना विक्की कौशल, सनी कौशल और इसाबेल के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनके बेटे विहान कौशल के बारे में जरूर पूछा। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं मां कैटरीना। कैटरीना ने होली के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में कैटरीना सफेद सूट में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। विक्की कैटरीना को गले लगा रहे हैं। विक्की होली के रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। उनके भाई सनी कौशल विक्की के बगल में खड़े हैं और उनके हाथ में बच्चों वाली होली की पानी की बंदूक है। कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी इस पारिवारिक तस्वीर में नजर आ रही हैं। कैटरीना ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'सबसे हैप्पी होली'।
शबाना आजमी और जावेद अख्तर
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। दिग्गज अभिनेत्री ने सफेद कुर्ता और सिर पर पटका पहना था, जो परंपरा का पालन करते हुए उन्हें स्टाइलिश लुक दे रहा था। सोहा अली खान ने अपने पति कुणाल खेमू और अपनी करीबी दोस्त नेहा धूपिया के साथ होली मनाई। समूह ने होली के पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें पानी के गुब्बारों से जमकर खेलना, पिचकारी चलाना और एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाना शामिल था। वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ रंगों का त्योहार मनाया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खुशनुमा तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका चेहरा गुलाल से रंगा हुआ और उनकी जानी-पहचानी मुस्कान झलक रही है। अभिनेता उत्सव के माहौल में पूरी तरह डूबे हुए थे।