1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा शूटिंग के वक्त हुईं घायल, तो बहन परिणीति की 'खून से लथपथ' ये तस्वीर होने लगी वायरल

प्रियंका चोपड़ा शूटिंग के वक्त हुईं घायल, तो बहन परिणीति की 'खून से लथपथ' ये तस्वीर होने लगी वायरल

 Published : Apr 17, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Apr 17, 2024 02:07 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर खून और चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं प्रियंका के इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की भी एक तस्वीर वायरल होने लगी, जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा खून से लथपथ दिख रहा है।

Parineeti Chopra, priyanka Chopra- India TV Hindi
परिणीति की खून से लथपथ ये तस्वीर हो रही वायरल Image Source : X

प्रियंका चोपड़ा ने  हाल ही में अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह जख्मी दिख रही थीं। उनके माथे के दाहिने हिस्से पर खून का निशान दिख रहेा था। एक्ट्रेस के चेहरे पर दिख रहे खून के छींटों से पता चल रहा है कि उन्हें चोट लगी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि ‘मुझे हैरानी है कि पिछले कुछ सालों में मैंने काम के दौरान  कितनी खून वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं।’ प्रियंका की ये फोटो देख फैंस को उनकी चिंता हो गई है जैसे ही प्रियंका की ये फोटो सामने आई लोग एक्ट्रेस का हाल चाल लेने लगे। इसी बीच अब प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें एक्ट्रेस खून से लथपथ दिख रही हैं। 

खून से लथपथ दिखीं परिणीति

दरअसल, परिणीति ने हाल ही में अपने इंस्टा पर फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के सेट से तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है। इन तस्वीरों में उन्होंने फिल्म के सेट की कई अनदेखी झलकियां दिखाई है। इन तस्वीरों के जरिए देखा जा सकता है कि परिणीति ने फिल्म में अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर की भूमिका निभाने के लिए कितनी मेहनत की है। वहीं इन तस्वीरों में परिणीति की जो तस्वीर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही हैं, वो है जिसमें एक्ट्रेस खून से लथपथ नजर आ रही हैं। पोस्ट की तीसरी तस्वीर में परिणीति के माथे पर खून देखा जा सकता है। दरअसल उनकी ये तस्वीर फिल्म के एक सीन के दौरान का ही है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने अपने बाल, मेकअप और कॉस्टयूम टीम को धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि- 'मेरी ग्लैम टीम को सलाम, मुझे अमरजोत के रूप में चमकीला बनाने के लिए, गुरुद्वारों के सभी खूबसूरत पलों के लिए, और पूरी फिल्म में अमरजोत को इन तस्वीरों में कैद करने के लिए।' अब प्रियंका चोपड़ा  के बाद परिणीति चोपड़ा की घायल चेहरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

'अमर सिंह चमकीला' के बारे में 

बता दें कि 'अमर सिंह चमकीला' की कहानी अमर सिंह चमकीला के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। दिलजीत दोसांझ-परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। दिलजीत ने गायकी में अपना नाम कमाया है लेकिन इस बार अपनी एक्टिंग से दिल जीता है। परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत कौर का रोल बहुत ही शानदार तारीके से पेश किया है। दोनों के काम से ही पता चलता है कि उन्होंने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन