1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामंथा के आइटम सॉन्ग 'Oo Antava' के लिए टाली गई थी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की सर्जरी

सामंथा के आइटम सॉन्ग 'Oo Antava' के लिए टाली गई थी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की सर्जरी

 Published : Feb 02, 2022 08:27 am IST,  Updated : Feb 02, 2022 08:30 am IST

सामंथा के आइटम सॉन्ग 'ओ अंटावा' ने काफी धूम मचाई। गाने को मशहूर गोरियाग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।

सामंथा रूथ प्रभु- India TV Hindi
सामंथा रूथ प्रभु Image Source : INSTAGRAM/OANTAVAMAVAOOANTAVA

Highlights

  • अल्लू अर्जुन की फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी धूम मचा रही है
  • फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया है

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज कमाई की रिकॉर्ड को तोड़ रही है। यह फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक हैं और 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन का अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अल्लू अर्जुन के अलावा पुष्पा: द राइज में रश्मिका मंदाना और एक आइटम सॉन्ग में सामंथा नजर आई थीं। 

सामंथा के आइटम सॉन्ग 'ओ अंटावा' ने काफी धूम मचाई। गाने को मशहूर गोरियाग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। गणेश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस सॉन्ग को लेकर बात की है। उन्होंने इस इंटरव्यू में सामंथा के साथ अपने रिहर्सल के किस्सों को साझा किया।

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गणेश आचार्य ने कहा, "17 दिसंबर को फिल्म रिलीज की जानी थी। मेरे पास 2-3 दिसंबर को अल्लू का फोन आया और उन्होंने कहा कि मास्टर जी हम एक गाना कर रहे हैं। मैंने कहा इसे करने के लिए आप मुझे बहुत कम वक्त दे रहे हैं। मेरी कल आंख की सर्जरी है। बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर ने डॉक्टर से बातचीत की और मेरी सर्जरी की तारीख आगे बढ़ी।"

गणेश आचार्य ने इंटरव्यू में दोनों कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा, "अल्लू और सामंथा ने दो दिन के रिहर्सल में यह गाना सीख लिया। मैंने सामंथा को पहली बार कोरियोग्राफ किया और ये गाना जल्द ही पूरा कर लिया गया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन